फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Reprimanded for administering the wrong injection to a pregnant woman.

Jhansi News: गर्भवती को गलत इंजेक्शन लगाने पर लगाई फटकार

Tue, 28 Jul 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Reprimanded for administering the wrong injection to a pregnant woman.
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी बंगरा का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- मरीजों से संवाद कर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने बंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती को गलते इंजेक्शन लगाने और लापरवाही के अन्य मामलों पर स्टाफ की फटकार लगाई। आयोग की सदस्य से मरीजों से संवाद कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल भी जाना।

आयोग की सदस्य अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता व मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पूछा कि उन्हें सभी आवश्यक दवाइयां अस्पताल से मिल रही हैं या बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। साथ ही चिकित्सकों से भी दवा वितरण और उपचार संबंधी जानकारी ली। पैथोलॉजी विभाग का निरीक्षण कर जांच संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया। रिकॉर्ड का परीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आयोग की सदस्य ने अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा का हाल जाना। नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए। माताओं को सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अस्पताल के एक्स-रे केंद्र का भी निरीक्षण किया। साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने व सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ केके राजपूत, डॉ. नवनीत बंसल, डॉ. इंदुवाला गुप्ता, आशीष गुप्ता, अम्बरीश खरे, दामोदर प्रसाद, नेहा अहिरवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed