फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Report against sixteen in the embezzlement of 64 lakhs in the postal department

Jhansi News: डाक विभाग में 64 लाख के गबन में सोलह के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 07 Jun 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Report against sixteen in the embezzlement of 64 lakhs in the postal department
- इनमें आठ डाक कर्मी व अफसर भी शामिल, सीबीआई ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच शुरू
विज्ञापन

- डाकघर एवं उप डाकघरों में बोगस खाते खुलवाकर किया गया फर्जीवाड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/लखनऊ। झांसी मंडल के डाकघरों में करीब 64 लाख के गबन के मामले में सीबीआई ने लखनऊ में डाक विभाग के आठ अफसरों और कर्मचारी समेत कुल सोलह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सभी पर बाेगस खाते खुलवाकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है।
करीब एक साल पहले डाक विभाग में बचत खातों के जरिए 64 लाख के गबन का भंडाफोड़ हुआ था। प्रवर अधीक्षक बीके पांडेय ने गबन की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी थी। केंद्र सरकार की इजाजत मिलने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। प्रवर अधीक्षक ने कुछ माह पहले जांच कराई थी। इसमें तत्कालीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत करके बोगस खाते खुलवाने और करीब 64 लाख रुपये निकालकर आपस में बांट लेने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में सात बैंक खाते भी सामने आए थे। अभी कई अन्य चेकों का परीक्षण चल रहा है। डाक विभाग के अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होने तक गबन की रकम बढ़ भी सकती है। सीबीआई ने तत्कालीन प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर एवरन सिंह, तत्कालीन डाक सहायक अरविंद पटेल, तत्कालीन डिप्टी पोस्टमास्टर एके शांडिल्य, तत्कालीन कार्यवाहक सीनियर पोस्टमास्टर रशीद खान मंसूरी, तत्कालीन उपडाकपाल हरदास वर्मा, तत्कालीन डाक सहायक अशोक कुमार, बचत अभिकर्ता मो. रहीस, बचत अभिकर्ता प्रतिपाल सिंह समेत हंसारी निवासी रवि कुमार, बाहर दतिया गेट निवासी खाता धारक अरुण कुमार, बाहर दतिया गेट निवासी ए कुमार, सदर थाना पीछे निवासी अरुण कुमार, बाहर दतिया गेट निवासी अनिल राजपूत एवं भट्टागांव निवासी अनिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 420, 409्र 467, 468 समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed