{"_id":"5acbc1a04f1c1b6d6b8b4ae0","slug":"rek-mentenes-ne-jita-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैक मेंटेनेंस और आरपीएफ टीम ने जीते क्वार्टर फाइनल मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैक मेंटेनेंस और आरपीएफ टीम ने जीते क्वार्टर फाइनल मैच
amarujala
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
cricket, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ द्वारा आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को रैक मेंटेनेंस और आरपीएफ टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
सोमवार को सुपरवाइजर ट्रेनिंग सेंटर मैदान में पहला क्वार्टर फाइनल मैच लोको रनिंग और रैक मेंटेनेंस टीम के बीच खेला गया। लोको रनिंग टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसमें विकास के 35 और शेरसिंह के 28 रनों का सहयोग रहा। सुनील ने दो और राजेश ने एक विकेट लिया। जवाब में रैक मेंटेनेंस की टीम ने प्रदीप के 77 रनों की मदद से 18 वें ओवर में ही सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भंडार विभाग और आरपीएफ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भंडार विभाग की टीम ने निर्धारित ओवरों में 16 वें ओवर में ही सभी विकेट खोकर 87 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें नाजिम के 35 रनों का सहयोग रहा। जवाब में आरपीएफ की टीम ने तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। अंपायर उत्कर्ष साहू, सुरेंद्र कुमार, स्कोरर संजय हैरिस, शहाबुद्दीन और कमेंट्रेटर संजीवन राय और केपी सिंह रहे। मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव व्हीजी गौतम, दीपक यादव, एसएन राय, आईके पांडे, परवेज अहमद मौजूद रहे।