फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Red jone reached jhansi

प्रदूषण बढ़ने से रेड जोन की दहलीज पर पहुंचा झांसी

Sun, 06 Nov 2022 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Red jone reached jhansi
झांसी। प्रदूषण बढ़ने की वजह से शनिवार को झांसी रेड जोन की दहलीज पर पहुंच गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ने 298 के आंकड़े को छू लिया। दिन भर महानगर की आबोहवा खराब बनी रही।
विज्ञापन

दीपावली पर हुई आतिशबाजी की वजह से एक्यूआई 267 पर पहुंच गया था। इसके साथ ही झांसी ऑरेंज जोन में आ गया था। हालांकि, इसके बाद प्रदूषण में कमी आई थी, परंतु बीच-बीच में कई बार झांसी ऑरेंज जोन में आता रहा। लेकिन, शनिवार को प्रदूषण का स्तर बेतहाशा रूप से बढ़ गया। स्थिति यह रही कि शाम छह बजे एक्यूआई बढ़कर 298 पर पहुंच गया। इसके 300 का आंकड़ा पार करने के साथ ही झांसी रेड जोन में शामिल हो जाता है, जिसे प्रदूषण के लिहाज से बेहद खराब माना जाता है।
विज्ञापन

बीयू के पर्यावरण विज्ञान संस्थान के डा. विनीत कुमार ने बताया कि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा रहना अच्छे संकेत नहीं है। सभी को इस पर नियंत्रण के उपाय करने होंगे। आवश्यकता पर ही गाड़ी चलाएं, आतिशबाजी न करें। किसान पराली कतई न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यह रहा प्रदूषण का स्तर
समय एक्यूआई
सुबह 8 बजे 278
दोपहर 12 बजे 276
शाम 4 बजे 270
शाम 5 बजे 287
शाम 6 बजे 298
रात 9 बजे 292
एक्यूआई के बारे में यह भी जानें...
- 0-50 के बीच बेहतर
- 51-100 के बीच संतोषजनक
- 101-200 के बीच सामान्य स्थिति
- 201-300 के बीच खराब
- 301-400 के बीच बहुत खराब
- 401-500 के बीच गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed