{"_id":"57324bed4f1c1bb95591a105","slug":"ravi-death-body-send-with-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान के साथ रवि का शव दिल्ली भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ रवि का शव दिल्ली भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे यार्ड में कवरेज के दौरान सोमवार को ओएचई की चपेट में आने से मरे इंडियन एक्सप्रेस अखबार के फोटोग्राफर रवि कनौजिया के शव का मध्यरात्रि पुलिस प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस ने फोटो जर्नलिस्ट के शव को सलामी दी। तड़के दिल्ली से आई अखबार की टीम शव को लेकर चली गई।
मालूम हो कि बुंदेलखंड में सूखे के संकट के चलते आई जल एक्सप्रेस के टैंकरों की कवरेज करने के लिए इंडियन एक्सप्रेस के फोटोग्राफर रवि कनौजिया सोमवार को आए थे। उनके साथ महिला पत्रकार श्वेता दत्ता भी आई थीं।
शाम करीब पांच बजे दोनों रेलवे यार्ड की आरडी लाइन नंबर दो में खड़े पानी से भरे दस वाटर टैंकरों की कवरेज करने पहुंच गए। कवरेज के दौरान रवि टैंकर क्रमांक सीआर 1916007 पर चढ़ गए और ढक्कन खोलकर पानी को देखने लगे, तभी वह ओएचई लाइन के करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रदेश सरकार तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया और आनन-फानन में शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी गरिमा सिंह, एसपी देहात दिनेश सिंह के अलावा नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार, सदर बाजार, रक्सा आदि थानों का फोर्स पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया। मध्यरात्रि करीब तीन बजे चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को मौजूद पुलिस अधिकारियों, थानेदारों और डाक्टरों की टीम ने पुष्प चढ़ाकर सलामी दी।
वहीं, झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें मृतक प्रेस फोटोग्राफर रवि कनौजिया के परिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार से सहायता राशि 50 लाख रुपये देने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश वर्मा, मनोज तिवारी, दीपचंद्र चौबे, रोहित झा आदि मौजूद रहे।