फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rashid had murdered Jhansi youth Mohsin 15 years ago.

Jhansi News: राशिद ने 15 साल पहले की थी झांसी के युवक मोहसिन की हत्या

Sun, 19 Nov 2023 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rashid had murdered Jhansi youth Mohsin 15 years ago.
साले के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम, लूट ली थी कार
विज्ञापन

- पुलिस को चकमा देकर लगातार चल रहा था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को एसटीएफ के साथ हुई मुुठभेड़ में मारे गए बदमाश राशिद कालिया ने 15 साल पहले झांसी के युवक मोहसिन की बेरहमी से हत्या की थी। झांसी में रहने वाले अपने साले के साथ मिलकर उसने घटना को अंजाम दिया था। दोनों मिलकर मोहसिन की कार लूट ले गए थे। घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने साले को दबोच लिया था, लेकिन राशिद लगातार फरार चल रहा था।
झांसी के संगम विहार निवासी रोडवेज से सेवानिवृत्त सलीम का पुत्र मोहसिन (20) प्राइवेट टैक्सी चलाता था। 19 दिसंबर 2008 को उसकी टैक्सी सीता होटल के पास से बुक की गई थी। गाड़ी राशिद के साले सरायं मुहल्ले में रहने वाले राजा ने बुक कराई थी। गाड़ी हाजियों को लाने के लिए लखनऊ के लिए बुक कराई गई थी। अपने परिजनों को यह जानकारी देकर मोहसिन गाड़ी लेकर निकल गया था। लेकिन, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद जाने लगा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके तीन दिन बाद नवाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

फरवरी 2009 में पुलिस ने पहले राशिद के साले राजा को उठाया था। पूछताछ में राशिद कालिया का नाम भी सामने आया था। घटना के बारे में बताया गया था कि यहां से गाड़ी किराये पर लखनऊ के लिए बुक कराई गई थी। कानपुर में राशिद भी उसमें सवार हो गया था। कानपुर देहात के मूसानगर में मोहसिन की हत्या कर गाड़ी लूट ली गई थी। पहले उसके सिर पहले रॉड से प्रहार किया गया था। इसके बाद उसे गाड़ी के नीचे रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को वहीं पड़ा छोड़ दोनों गाड़ी को लेकर फरार हो गए थे, जिसे चालीस हजार रुपये में बेच दिया गया था, जो बाद में नेपाल में बरामद हुई थी। हालांकि, परिजनों को शव नहीं मिल पाया था। लावारिश अवस्था में मिले शव को पुलिस ने दफना दिया था। यमुना पुल के पास से मोहसिन के कपड़े बरामद हुए थे।

---

मोहसिन के परिजन बोले-खुदा ने किया न्याय
झांसी। कुख्यात राशिद कालिया के मुठभेड़ में मारे जाने पर युवक मोहसिन की मां नुसरत बानो और बहन फरहा बानो खुश नजर आईं। अपने बेटे को याद करते हुए मां नुसरत ने कहा कि राशिद ने मोहसिन की बेरहमी से हत्या की थी। खुदा ने उनके साथ न्याय किया है। पुलिस ने राशिद को उसके सही अंजाम पर पहुंचाया है। इसके लिए मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद दिया। मां ने बताया कि उनका बेटा नमाजी था। उसके नमाज के कपड़े आज भी रखे हुए थे। गाड़ी लूटने की खातिर बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed