फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani Lakshmibai Wedding fest celebrated even in America

अमेरिका में भी मनाया गया रानी का विवाहोत्सव, वेस्टपोर्ट कनेक्टिकट शहर में हुआ समारोह

Mon, 20 May 2019 01:39 PM IST
शाहरुख खान वैभव शर्मा, अमर उजाला, झांसी
वैभव शर्मा, अमर उजाला, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Rani Lakshmibai Wedding fest celebrated even in America
अमेरिका में भी मनाया गया रानी का विवाहोत्सव - फोटो : अमर उजाला
झांसी के साथ ही वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के विवाह की 177वीं वर्षगांठ अमेरिका में भी धूमधाम से मनाई गई। इधर, महानगर में पूरे दिन उत्सव का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में गणेश मंदिर कमेटी की ओर से पहली बार एक बेटी का विवाह गणेश मंदिर में संपन्न कराया गया। 
विज्ञापन


शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर अपनी रानी और राजा गंगाधर राव को याद किया। गणेश मंदिर में शादी की हर रस्म की गई। झांसी की रानी की गौरवगाथा से प्रभावित अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने भी उत्सव मनाया।
विज्ञापन


रानी के विवाहोत्सव का यह चौथा वर्ष है। गणेश मंदिर कमेटी ने इस शुभ मौके पर शहर की एक बेटी पूनम का विवाह मध्यप्रदेश के करैरा निवासी रविंद्र के साथ कराया। इससे यह विवाहोत्सव यादगार बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रानी के विवाहोत्सव की खुशियों की खुशबू झांसी के परकोटे से उड़ती हुई दूर अमेरिका तक पहुंची। अमेरिका के न्यूयॉर्क के पास वेस्टपोर्ट कनेक्टिकट शहर में सौरभ गुप्ता के घर आयोजन हुआ। सौरभ मूलरूप से झांसी के बड़ाबाजार निवासी हैं। 

वर्तमान में वे इनफोसिस लिमिटेड के वेस्टपोर्ट कनेक्टिकट स्थित ऑफिस में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई और राजा गंगाधर राव के विवाह संबंधित प्रतीकात्मक फोटो की गैलरी सजा कर उत्सव स्वरूप केक काटा।

बच्चों ने पूछा रानी लक्ष्मीबाई कौन थीं, कैसी थीं... 
इस दौरान अन्य भारतीय परिवार भी मौजूद थे। सौरभ ने अपने शहर झांसी की शान और देश का मान रानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा वहां मौजूद सभी भारतीयों को बताई। इस दौरान भारतीय परिवारों के बच्चों की उत्सुकता देखते बनी। 

उन्होंने रानी से संबंधित कई प्रश्न किए। उनकी जिज्ञासा को सौरभ ने शांत किया। इस मौके पर तरह-तरह के भारतीय व्यंजन भी परोसे गए। बच्चों के लिए खास पिज्जा पार्टी भी रखी गई। कुछ स्थानीय अमेरिकियों ने भी उनसे रानी लक्ष्मीबाई के संबंध में जानकारी हासिल की। 

तैयारियों में गुप्ता की पत्नी (मऊरानीपुर निवासी) ज्योति, बेटे आर्यन और आयुष ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। इस दौरान मूलरूप से बड़ौदा के रहने वाले नीरज महेश्वरी भी सपरिवार पहुंचे। नीरज वहां जेमिनी फेयरफील्ड कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। 

उनके साथ पत्नी अंजलि, बेटी नायशा, बेटा आर्यन भी थे। कोलकाता के रहने वाले घोष परिवार का उत्साह भी देखते बना। इदांत घोष वहां डाटा एनालिस्ट हैं। उनके साथ सौम्या और सहेली घोष भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed