फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rani ke samman me barshe ful, jan jan me ullash th bharpur

रानी के सम्मान में बरसे फूल, जन-जन में उल्लास था भरपूर

Thu, 19 Nov 2020 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
rani ke samman me barshe ful, jan jan me ullash th bharpur
महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के मौके पर अमर उजाला द्वारा निकाली गई नारी सम्मान यात्रा।
रानी के सम्मान में बरसे फूल, जन-जन में उल्लास था भरपूर
विज्ञापन

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पूर्व संध्या पर शहर रानी और झांसी के जयघोष से गूंज उठा। मौका था रानी के सम्मान में निकाली गई ‘रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा’ का, जिसमें मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा। हर कोई उत्साहित था और बच्चे से लेकर बड़े तक आतुर थे, अपनी रानी के सम्मान में निकाली गई इस यात्रा में शामिल होने को। यात्रा में चल रहे डीजे बैंडों से देश भक्ति के तराने गूंज रहे थे और लोग तिरंगे झंडे थामे हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों और भीड़ जमा थी। यात्रा का लोगों ने जगह - जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
यात्रा की शुरुआत रानी के ऐतिहासिक किले के मुख्य द्वार से हुई। आगे-आगे महिलाओं की टोली रानी का वेश धारण कर चल रहीं थीं और उनके पीछे थी राष्ट्रभक्त संस्था के युवाओं की टोलियां, किसी के हाथों में झांसी राज्य की पताका थी, तो कोई तिरंगा झंडा थामे हुए आगे बढ़ रहा था। डीजे बैंडों से देश प्रेम के तराने गूंज रहे थे। ‘रानी लक्ष्मीबाई अमर रहें’ के उद्घोष से धरा से लेकर आकाश तक गुंजायमान हो रहा था। यात्रा मिनर्वा चौराहा, रानी महल, सुभाष गंज, गांधी रोड, बड़ा बाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, खंडेराव गेट होती हुई रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। पार्क में रानी की प्रतिमा के समक्ष गोबर के 2,100 दीप जलाकर दीपांजलि अर्पित की गई। सभी ने रानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
झांसी। रानी की जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई ‘रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा’ का मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ। मिनर्वा चौराहे पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी की अगुवाई में रोहित गोठनकर, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, अंचल सरावगी, दीनदयाल प्रजापति, पन्नालाल प्रजापति, विशेषांक तिवारी, आरती सिंह, पार्षद नीरज गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, रविकांत मिश्रा, अनुराग अहिरवार, शुभम पांडेय, नितेश तिवारी, मयंक श्रीवास्तव, रवि रायकवार, पारस जैन, वीरेंद्र प्रजापति, सचिन जतारिया, अनुराग अहिरवार, नरेंद्र प्रजापति, मोहम्मद खालिद आदि ने किया। सिंधी तिराहे पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ व वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में उपाध्यक्ष राजेंद्र रेजा, सचिव जितेंद्र भदौरिया, अनवर अली, मनीष रायकवार, मनोज तिवारी, अफसर खान, रशीद कुरैशी आदि ने स्वागत किया। जबकि, खंडेराव गेट पर बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष विवेक दत्त स्वामी व महामंत्री अनूप सहगल की अगुवाई में विकास कुशवाहा, राजीव साहू, मोनू थापक, बाबू कुशवाहा, अंकित पटेल, सगीर खान, हरीश पटपटिया, अतुल चिमेड़िया, अंजुम खान आदि ने स्वागत किया। उधर, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के गेट पर ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम झांसी यूनिट ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जुलूस में शामिल हुए लोगों को पानी, बिस्कुट, चाय व मास्क बांटे गए। इस मौके पर मुफ्ती इमरान नदवी, मुफ्ती अफ्फान असदी, हाजी मजहर, इलियास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं भी हूं रानी...
झांसी। रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा में आगे - आगे कोहिनूर आलवेज ब्राइट संस्था की सदस्याएं अध्यक्ष वैशाली पुंशी की अगुवाई में रानी का वेश धारण कर चल रही थीं। सिर पर मर्दानी साफा था, हाथों में ढाल व तलवार और चेहरे गौरव से दमक रहे थे। यात्रा में संस्था की श्रुति चड्ढा, कोनिका रजक, चंदा वर्मा, रोशनी जासवानी, निहारिका श्रीवास्तव आदि रानी के वेश में यात्रा की अगुवाई कर रहीं थीं।
थामा तिरंगा और टोली बढ़ी आगे
झांसी। रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा में राष्ट्रभक्त संस्था के युवा सदस्यों का जोश देखते ही बन रहे थे। अपनी रानी के सम्मान में निकाली गई इस यात्रा में शामिल होकर सभी उत्साहित थे। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया की अगुवाई में जिलाध्यक्ष पुरुकेश अमरया के साथ संस्था सदस्य यात्रा में हाथों में तिरंगे और झांसी राज्य की पताका फहराते हुए आगे बढ़ रहे थे। इनमें मोनू, अरुण, आदित्य, अर्पित, रवि खटीक, अंश, ऋतिक, शिवम, आकाश, विशाल, चिंटू, अमर, अजीत, सौरभ, धर्मेंद्र, विकास, गौरव आदि चल रहे थे। हिंदू जागरण मंच के महानगर महामंत्री जयदीप खरे, अध्यक्ष किशोर तिवारी, उपाध्यक्ष राजीव, विवेक, अशोक, अजय आदि यात्रा में शामिल रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, ऋषभ जैन आदि भी यात्रा के सहगामी रहे।
साउंड एसोसिएशन का रहा सहयोग
झांसी। रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा में बुंदेलखंड साउंड एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहा। संस्था के अध्यक्ष जगमोहन बड़ोनिया की अगुवाई में महामंत्री मोनू समेत कदीर, विनय, अजय, नरेंद्र, अन्ना, कर्मा, दीपक, विजय, गणेश, आकाश, संजय आदि शामिल रहे।

शिक्षकों ने किया जयघोष
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पूर्व संध्या पर निकाली गई रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, महामंत्री चौधरी धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री शिव कुमार पाराशर, मुकेश वर्मा, बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री देवेश शर्मा, उपाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed