फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani birthday respect progrrame

रानी के जन्मोत्सव समारोह को यादगार बनाने वालों का हुआ अभिनंदन

Sat, 28 Nov 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rani birthday respect progrrame
झांसी। अमर उजाला की ओर से 18 - 19 नवंबर को आयोजित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव समारोह में सहभागिता सुनिश्चित करने वाले समाजसेवियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने अगले साल और भी भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वीरांगना की जयंती पर अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया है। जयंती की पूर्व संध्या पर 18 नवंबर को महानगर में ‘नारी सम्मान यात्रा’ निकाली गई थी, जो किले के मुख्य द्वार से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रानी लक्ष्मीबाई पार्क में समाप्त हुई थी। यहां रानी की प्रतिमा के समक्ष इक्कीस सौ दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। इसी दिन शाम को रानी महल पर दीपांजलि का आयोजन हुआ था। जबकि, अगले दिन 19 नवंबर को किले के मुख्य द्वार पर दीपांजलि आयोजित की गई थी। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख चौराहों और सड़कों को सजाकर दीपांजलि आयोजित की गई थी। कॉलोनियों व विवाह घरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यक्रमों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया था। इन सभी को शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में अभिनंदन पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करने में महिला उद्योग व्यापार मंडल, आर्ट ऑफ लिविंग, विश्व सिंधी सेवा संगम (महिला विंग), जिए मुहिंजी सिंध महिला विंग व करणी सेना की कंचन आहूजा, ऊषा सेन, डॉ. दीपिका त्रिपाठी, वसुधा प्रेमानी, आशा कारनानी व ममता यादव को सम्मानित किया गया। इसके अलावा संस्था कोहिनूर आलवेज ब्राइट की अध्यक्ष वैशाली पुंशी समेत श्रुति चड्ढा, कोनिका रजक, चंदा वर्मा, रोशनी जासवानी व निहारिका श्रीवास्तव का सम्मान हुआ। समारोह में उप्र युवा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री जीतू सोनी समेत अनुज मुड़िया व प्रदीप त्रिपाठी का सम्मान हुआ। अक्षय जन सेवा समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी समेत अश्विनी पाराशर, इं. मयंक श्रीवास्तव, मोहन यादव, प्रहलाद सिरौठिया, संतोष कुमार, सीमा शर्मा, उर्मिला पटैरिया, विवेक गोस्वामी, नीलू कौशल, संजीव शर्मा, अमित सोनी, सिद्धांत मुखरैया व अनिल विश्वकर्मा सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती इतिहास की महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है। अगले साल उनका जन्मोत्सव और भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
- कंचन आहूजा, अध्यक्ष - महिला उद्योग व्यापार मंडल
रानी लक्ष्मीबाई पूरी दुनिया में रानी अस्मिता की प्रतीक हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए रानी की जयंती महापर्व के समान होती है। त्योहार की तरह ही रानी की जयंती मनाई गई।
- वैशाली पुंशी, अध्यक्ष - कोहिनूर आलवेज ब्राइट
व्यापारियों ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती दिवाली की तरह मनाई थी। हर दुकान और घर के बाहर दीप जलाकर रानी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। भविष्य में और भव्य आयोजन होगा।

- जीतू सोनी, प्रदेश महामंत्री - उप्र युवा व्यापार मंडल
रानी की जयंती पर महानगर का हर चौराहा जगमग हो उठा था। सभी ने उत्साह से अपनी रानी को याद किया था। आने वाले सालों में ये आयोजन और भव्य होगा।
- सविता पचौरी, अध्यक्ष - अक्षय जन सेवा समिति
रानी ने अपने पराक्रम और त्याग के जरिये गुलाम भारत को गौरव का अहसास कराया था। आने वाले सालों में रानी का जन्मोत्सव पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण आयोजन होगा।
- डॉ. दीपिका त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री - करणी सेना
रानी जन्मोत्सव आयोजन का हिस्सा बनकर सभी को गौरव का अहसास हुआ है। आने वाले सालों में इस आयोजन में हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
- ऊषा सेन, मंडल अध्यक्ष - करणी सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed