{"_id":"5e6bdf668ebc3ea4be73675d","slug":"rang-panchmi-jhansi-news-jhs162348386","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की खेली होली, गाए फाग, रंग पंचमी पर आज मंदिरों में होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की खेली होली, गाए फाग, रंग पंचमी पर आज मंदिरों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
रसविहार कॉलोनी की महिलाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में रंग पंचमी का उत्सव शनिवार को मंदिरों में मनाया जाएगा। शुक्रवार को भी होली एवं रंग पंचमी के उपलक्ष्य में मंदिरों में तथा समाज सेवी संस्थाओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लोगों ने फूलों की होली खेली और चंदन व गुलाल से तिलक कर एक दूसरे को त्योहार की बधाईयां दी। कलाकारों ने बुंदेली गीत भी गाए।
जेसीआई झांसी मनस्विनी की सदस्याओं ने मानस्विन टॉवर में फूलों की होली खेली। चंदन का तिलक लगाया ओर होली के गीतों पर अंताक्षरी और कई अन्य मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। फाग के गीतों पर सभी ने झूले का आनंद लिया। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता, अध्यक्ष अपर्णा द्विवेदी, उर्मिला पटैरिया, विनीता, रागिनी, रीना अग्रवाल, राधा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, विनीता नगरिया, अवंतिका अग्रवाल आदि मौजूद रही।
बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर में भक्तों ने भगवान के साथ फूलों की होली खेली। इससे पहले भगवान मुरली मनोहर और मां राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तों ने मोहक भजन गाए। इस अवसर पर वसंत विष्णु गोलवलकर, ओम प्रकाश, महेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मण राव गोलवलकर, सुनील चौधरी, संजय अग्रवाल, हर्षल गोलवलकर, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इधर रस बहार कालोनी में गायत्री यज्ञ के बाद फूलों की होली खेली। सीमा गौतम, विमलेश शर्मा, ज्योति गुप्ता, शोभा गुप्ता, मंजू गोस्वामी, मीरा गुप्ता, नीलम दुबे, पदमा राठौर आदि मौजूद रही। इधर झोकनबाग स्थित चेलाराम कंपाउंड में शिव साईं बाबा धाम पर हुए होली मिलन समारोह में साईं बाबा की महा आरती के बाद फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर राजेश कोष्टा, सोनू खटीक, संजीव श्रीवास्तव, विनोद अग्रवाल, विक्की रायकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास शोध संस्थान के दिलीप सोनी, अंशुल सोनी ने, अंदर बड़ागांव गेट स्थित शंकर सिंह के बगीचा में सविता सेन समाज की होली मिलन समारोह में तुलसीदास सेन, मुन्नु लाल सेन, श्याम सेन, कैलाश नारायण, उमेश याज्ञिक, विनोद याज्ञिक आदि ने फूलों की होली खेली।
प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
महिला संसद के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन गल्ला मंडी रोड स्थित छोटे लाल मैरिज गार्डन में शनिवार को दोपहर 3 बजे से होगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए आयी प्रदेश अध्यक्ष डा. मीनाक्षी पाठक का महानगर प्रभारी उमा भारती चौबे, मंजू अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सीमा पुरोहित, रजनी झा, नम्रता गर्ग, मंजू भट्ट, भारती गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल ने स्वागत किया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश शर्मा, अभिमन्यु, सुंदर लिखार आदि मौजूद रहे।