फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rang panchami

होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा... रंगपंचमी पर फूलों से खेली गई होली, चंदन का टीका लगाया

Sun, 15 Mar 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
rang panchami
महिलाओं ने शनिवार को रंग पंचमी पर्व मनाया।
झांसी। रंगपंचमी पर्व पर शनिवार को विभिन्न संगठनों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लोगों ने फूलों की होली खेली और चंदन का टीका लगाकर एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी। कार्यक्रमों में होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा जैसे कई गीत गाए गए।
विज्ञापन

राजगढ़ स्थित रामनाथ सिटी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना वायरस पर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही अतिथियों का सुगंधित इत्र से स्वागत किया गया। फिल्मी गानों व फाग के गीतों पर लोगों ने नृत्य एवं मनोरंजन किया। इस मौके पर रचना प्रकाश, रानी राठौर, जेएस कटियार, सुधा कटियार, रिंपी, रचना प्रकाश, ऊषा यादव, वंदना गुप्ता, एचपी दूरवार, आरएन ओझा, आरके लोहारिया, जगदीश अग्रवाल, रश्मि भागचंदानी, मनीष मंशारामानी आदि उपस्थित रहे। आभार मुरलीधर भागचंदानी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड सेन समाज सेवा समिति के मसीहागंज स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र सेन, मनोज सेन, अनिल सेन, मुन्ना, राकेश सेन, रज्जू, अशोक सेन उपस्थित रहे। युवा ब्राह्मण महासंघ के कार्यक्रम में मुन्ना मासूम एंड पार्टी ने होली गीत गाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, कमलेश मिश्रा, रवीश त्रिपाठी, डॉ. रवींद्र बुधौलिया, शशिकांत तिवारी, अनिल गुरुदेव, शशिकांत तिवारी मौजूद रहे। संचालन महामंत्री संजीव शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, महिला संसद ने छोटेलाल मैरिज गार्डन में फाग, नृत्य संध्या व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी, उमा भारती चौबे, नीलम गोस्वामी, प्रीति पांडे, जयंती कुशवाहा, निशा नायक, संगीता अग्रवाल, सीमा पुरोहित, सपना साहू, रमा केसरिया, साधना पस्तोर, चंद्रशेखर शर्मा, मोहन लाल गुप्ता मौजूद रहे। खंडेराव गेट स्थित गणेश सत्संग भवन में आयोजित कुशवाहा मित्र उत्थान समिति के कार्यक्रम में अध्यक्ष भारत सिंह कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, मोहन लाल कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, सुनीता सिंह कुशवाहा, किरण कुशवाहा, कौशा कुशवाहा, लक्ष्मी कुशवाहा, लाल सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री जगदीश कुशवाहा व आभार हेमंत कुशवाहा ने व्यक्त किया।

मानिक चौक स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर संत शिरोमणि नामदेव समाज के कार्यक्रम में प्रेमनारायण नामदेव, जीडी नामदेव, रुपेश नामदेव, भारतेंदु नामदेव, मुन्नालाल नामदेव, रामकृष्ण नामदेव, केके पुरी कॉलोनी आवास विकास में सूखा कुआं के पास आयोजित कार्यक्रम में दौलत राय, अंकित राय, राजीव श्रीवास्तव, विकासपुरी गोस्वामी, अजयकांत पाठक, रामेश्वर यादव, सीताराम रायकवार, बिसाती बाजार सराफा बाजार स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, कृष्णा महाराज, दिलीप औजार वाले, दिलीप महोबिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed