{"_id":"60e364308ebc3e9e7e5587e7","slug":"rajkiya-sangrahalay-ready-for-run-in-ppp-model-jhansi-news-jhs198781892","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय संग्रहालय का संचालन पीपीपी मॉडल पर करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय संग्रहालय का संचालन पीपीपी मॉडल पर करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राजकीय संग्रहालय के संचालन के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कई विभागों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संग्रहालय का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर किए जाने पर विचार किया जाएगा। सभी विभागों की सहमति के बाद इस पर फैसला किया जाएगा।
सालों से कर्मचारियों की कमी झेल रहे राजकीय संग्रहालय में कार्यरत एक मात्र कर्मचारी के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण संग्रहालय को बंद कर दिया गया था। संग्रहालय बंद होते ही शहर भर में प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। जिलाधिकारी की पहल पर पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को अस्थाई तौर पर नियुक्त कर संग्रहालय को सैलानियों के खोल दिया गया था। संग्रहालय के नियमित संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित होगी। बैठक में नगर निगम, जेडीए, सैनिक कल्याण, होमगार्ड, युवा कल्याण, नागरिक सुरक्षा के साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में राजकीय संग्रहालय के संचालन पर चर्चा की जाएगी। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने बताया कि मंगलवार को कई विभागों के साथ जिलाधिकारी द्वारा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में राजकीय संग्रहालय के संचालन को लेकर अहम निर्णय लिया जाएगा।