{"_id":"684dd6085070a7f8db0d1f9e","slug":"rain-can-bring-relief-from-the-heat-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-577352-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बारिश दिला सकती है गर्मी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बारिश दिला सकती है गर्मी से निजात
विज्ञापन
- शाम से तेज हवा चलने से बदला मौसम, आज भी बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को भी दिनभर उमस भरी गर्मी लोगों को झेलनी पड़ी। शाम से तेज हवा चलने से मौसम बदला। अब मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश के आसार जताए हैं।
सूरज की तेज तपिश के साथ जबरदस्त उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। शाम छह बजे से पुरवा हवा का असर देखने को मिला। तेज हवा चलने के साथ काले बादल छा गए। रात तक रुक-रुककर तेज हवा चलती रही। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 16 जून से बारिश में इजाफा हो सकता है।