फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rain an hour , several hours trouble

एक घंटे की बारिश, कई घंटे मुसीबत

Fri, 02 Sep 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
 Rain an hour , several hours trouble
rain, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। दो दिन की उमस के बाद बुधवार को एक घंटे के लिए हुई बारिश लोगों के लिए कई घंटे की मुसीबत बन गई। बारिश से नालियां उफना गईं, जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया। इलाइट चौराहा, मेडिकल कॉलेज रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पानी भर गया। कई मकानों में पानी घुसने के कारण घरों में रखा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब एक बजे घने बादल छा गए और तेज रफ्तार से पानी बरसने लगा। पानी से बचने के लिए लोग सड़क किनारे शेड के नीचे खड़े हो गए, लेकिन पानी की रफ्तार कम नहीं हुई। करीब एक घंटे तक जमकर पानी बरसा, जिससे शहर में जगह-जगह नालियां उफना गईं और पानी सड़कों पर जमा हो गया। निकासी नहीं हो पाने के कारण यह पानी धीरे-धीरे लोगों के घरों में भरने लगा। खुशीपुरा में कई घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन


मस्जिद के पास नाले पर अतिक्रमण होने के कारण उससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी, हालांकि लोगों ने पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पार्षद सुरेश चंद्र गोपी ने बताया कि मस्जिद के पास नाले की समस्या को लेकर नगर निगम के अफसरों को बताया गया, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं, पार्षद राजबिहारी राय ने मुहल्ले में हुए जलभराव की समस्या के समाधान के लिए विधायक रवि शर्मा को फोन कर मौके पर बुलाया। विधायक पहुंचे और उन्होंने जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला से वार्ता की। डीएम ने अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाइट चौराहा से स्टेशन रोड जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया। नगर निगम की दुकानों के आगे घुटनों तक पानी भर गया। हाफिज सिद्दीकी कालेज के बाहर भी मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। सीपरी बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने रेलवे पुल और कच्चा पुल के पास पानी भर जाने के कारण लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

यहां पर भरा पानी
पंचकुइयां स्थित तिराहा से पानी वाली धर्मशाला मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया। नरिया बाजार, गुदरी, सूजे खां खिड़की, मेडिकल कालेज से पुलिस चौकी मार्ग, नंदनपुरा गली नंबर एक, दो, बिहारी पुरा, हंसारी, ग्वालियर रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास, पठौरिया, खजूर बाग, मंडी रोड स्थित बकरा मंडी, अजय इंक्लेब, मेहंदी बाग, इंद्रपुरी कालोनी में जलभराव के कारण परेशानी रही।

कीचड़ बना मुसीबत 
सब्जी मंडी से तहसील मार्ग पर सब्जी का कचरा पड़ा रहता है, लेकिन, बरसात से इस कचड़े के कारण वाहन चालकों को दिक्कत हुई। कचरा सड़क पर फैल गया, इससे वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को संभल कर गाड़ी चलानी पड़ी।

नालियां उफनाई
शहर का ऐसा कोई क्षेत्र बाकी नहीं था, जहां तेज बरसात के कारण नालियां ओवरफ्लो होकर उनका पानी सड़क पर फैलने लगा। इससे सड़कों पर पानी भर गया। शिवाजी नगर स्थित मुख्य मार्ग पर छोटी-छोटी नालियां होने के कारण उनमें तेज पानी नहीं समाया और उफना गईं। यही स्थिति नारायण बाग मार्ग की रही। बड़ागंाव गेट बाहर स्थित मुख्य मार्ग पर भी नालियां ओवरफ्लो हो गईं।


गड्ढों ने किया परेशान
सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लोगों को उनका अंदाजा नहीं हो सका, जिससे वाहन उसमें फंसने से परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत सीपरी बाजार स्थित रेलवे पुल के नीचे बने दो बड़े- बड़े गड्ढों से हुई। यहां बहुत से वाहन चालक गिरते-गिरते बचे। सुभाष गंज में भी गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed