{"_id":"5bdb6d4abdec2269807e052d","slug":"railways-make-158-stations-passenger-facilities-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे से आई खुशखबरी, एक क्लिक में मिलेगी ये सब जानकारी, पढ़ें लें जरुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे से आई खुशखबरी, एक क्लिक में मिलेगी ये सब जानकारी, पढ़ें लें जरुरी खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेल मंडल के 158 स्टेशनों की यात्री सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। रेलवे की साइट पर क्लिक करते ही अब मंडल के किसी भी स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं की जानकारी ली जा सकती है। स्टेशन बिल्डिंग की तस्वीर भी दिखाई देगी।
अभी तक यात्री रेलवे वेबसाइट पर किसी भी स्टेशन का नाम, उसकी दूरी और किराए का पता कर सकते थे। मगर, प्रमुख स्टेशनों को छोड़कर अन्य स्टेशनों पर मौजूद यात्री सुविधाओं का पता नहीं लग पाता था।
लेकिन अब रेल प्रशासन ने छोटे- बड़े सभी स्टेशनों पर मौजूद यात्री सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इस सुविधा में मंडल के 158 स्टेशनों को जोड़ा गया है। इसमें ट्रेनों की संख्या, आरक्षण, बुकिंग खिड़की, विश्रामालय, प्रतीक्षालय, शौचालय, कैंटीन आदि सुविधाओं का पता किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस सुविधा में एनएसजी वन श्रेणी के झांसी, ग्वालियर, एनएसजी थ्री श्रेणी के मुरैना और बांदा, एनएसजी फोर श्रेणी के दतिया, डबरा, खजुराहो, ललितपुर, उरई, महोबा और चित्रकूट, एनएसजी फाइव श्रेणी के बबीना, पुखरायां, कालपी, मऊरानीपुर, रागौल, घाटमपुर, बेलाताल, कुलपहाड़, भिंड, हरपालपुर, तालबेहट, भरुआ सुमेरपुर, निवाड़ी और अतर्रा स्टेशन को शामिल किया गया है। इसी तरह एनएसजी सिक्स श्रेणी के 89, एचजी टू श्रेणी के सात व एचजी थ्री श्रेणी के 37 स्टेशनों को शामिल किया गया है।

Trending Videos
‘मंडल के सभी श्रेणी के स्टेशनों में मौजूद यात्री सुविधाओं की ऑनलाइन फीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। रेलवे की वेबसाइट पर इसकी जानकारी ले सकते हैं।’
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
एनएसजी और एचजी स्टेशन
रेलवे ने पहले स्टेशनों को ए वन, ए, बी, सी, डी, ई श्रेणी में बांट रखा था। मगर, अब स्टेशनों को उप नगरीय सुविधाओं के हिसाब से एनएसजी वन, एनएसजी टू, एनएसजी थ्री, एनएसजी फोर, एनएसजी फाइव और एनएसजी सिक्स श्रेणी में बांट दिया है।
एचजी श्रेणी (हाल्ट ग्रुप) में वे स्टेशन आते हैं, जहां न तो स्टाफ की तैनाती और न ही यात्री सुविधाएं। इक्का दुक्का पैसेंजर ट्रेन एक मिटन के लिए ठहरती हैं। ट्रेन के आने पर हाल्ट एजेंट मौके पर पहुंचकर टिकट बांटता है।