फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway vahan stand place less

रेलवे ने कंजूसी से बनाया वाहन स्टैंड, कम पड़ रही जगह

Thu, 04 Feb 2021 08:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Railway vahan stand place less
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में नया वाहन स्टैंड बनाया गया है। यहां पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों को खड़ा करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन स्थान कम पड़ने के कारण दो पहिया वाहन भी खड़े नहीं हो पा रहे हैं। इससे कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। जबकि वाहन स्टैंड के पीछे रेलवे की कई एकड़ जमीन खाली पड़ी है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बनाए गए नए पार्किंग स्थल को दो फरवरी से चालू कर दिया गया। इसका मुख्य द्वार रेलवे अस्पताल की तरफ जाने वाले मार्ग पर बनाया गया है। इसका निर्माण आरवीएनल ने किया है। वर्तमान वाहन स्टैंड की जगह को अत्याधुनिक नियंत्रण कार्यालय बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। नए पार्किंग स्थल पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए सुरक्षित व व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराने का दावा किया है। मगर कर्मचारी के वाहनों की संख्या के हिसाब से यह स्टैंड छोटा पड़ रहा है। आधी से ज्यादा गाड़ी शेड से बाहर खड़ी हो रही है। चार पहिया वाहन तो एक भी खड़ा करने की स्थिति नहीं है। अधिकारी व आगंतुकों के चार पहिया वाहन पूर्व की तरह डीआरएम कार्यालय परिसर में ही खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

तीन साल के लिए आठ लाख रुपये में दिया ठेका
रेल प्रशासन ने नए वाहन स्टैंड का ठेका तीन साल के लिए दे दिया गया है। बदले में रेलवे को आठ लाख रुपये का राजस्व मिलेगा। वहीं, ठेकेदार एक दो पहिया वाहन का मासिक किराया सौ रुपये लेता है। एक दिन का किराया पांच रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed