{"_id":"6a15fe22377db3a4ca039cec","slug":"railway-trackman-injured-in-road-accident-also-succumbs-to-injuries-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-803605-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़क हादसे में घायल रेलवे ट्रैकमैन ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़क हादसे में घायल रेलवे ट्रैकमैन ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल रेलवे ट्रैकमैन बृगभान कुशवाहा (45) पुत्र नत्थूराम ने भी उपचार के दौरान मंगलवार को मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की पहले ही मौत हो चुकी जबकि दो घायलों का ललितपुर में उपचार चल रहा है।
थाना जाखौरा के कल्याणपुरा गांव निवासी बृगभान रेलवे में ट्रैकमैन था। इन दिनों उसकी तैनाती बुढ़पुरा में थी। परिजनों ने बताया बृगभान पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के बाद परिजनों के साथ कार से गांव लौट रहा था। तड़के करीब चार बजे जैसे ही उनकी कार बांसी के पास पहुंची, सामने से ट्रक एवं बाइक के आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई। कार एवं बाइक की भिड़ंत होने से बाइक सवार तीन युवक एवं कार सवार बृगभान समेत तीन घायल हो गए।
बृगभान के सीने एवं सिर में गहरी चोट आ गई। घायलों को ललितपुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, यहां बृगभान की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस सड़क हादसे में दो सगे भाई जसरथ (40), नाथूराम (42) समेत जगदीश (36) निवासी लड़वारी की सोमवार को मौत हो चुकी। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।