फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway officers meeting regarding Vande Bharat, preparations to welcome it at other stations

Jhansi News: वंदे भारत को लेकर रेल अफसरों की चली बैठक, अन्य स्टेशनों पर स्वागत की तैयारी

Sat, 09 Mar 2024 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Railway officers meeting regarding Vande Bharat, preparations to welcome it at other stations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड के विकास में नया अध्याय जोड़ने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर रेल अधिकारी भले ही अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रहे हों लेकिन, इसके संचालन की तैयारियां लगातार जारी हैं। बुंदेलखंड के ललितपुर, टीकमगढ़ और खजुराहो को जोड़ने वाली इस ट्रेन के भव्य स्वागत की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन के समय को लेकर लंबी बैठक भी की।

साल 2013 में पहली बार टीकमगढ़ से खजुराहो के लिए पहली पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया गया था। यहां के लोगों को इस बात का थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें इतनी जल्दी देश में निर्मित वंदे भारत की सौगात मिल जाएगी। लेकिन, यहां के लोगों का सपना 12 मार्च को पूरा होने जा रहा है। ट्रेन के संचालन समय और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को लंबी बैठक चली। जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत और गतिमान एक्सप्रेस के समय को लेकर चर्चा की गई। जिसमें यह देखा गया कि दिल्ली-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का समय अन्य ट्रेनों के करीब न हो। इसके अलावा कार्यक्रमों की भी रूप रेखा तय की गई। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई है। वंदे भारत को लेकर अभी कोई समय सारणी जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

--
ललितपुर व अन्य स्टेशन से इतना है शताब्दी का किराया
दिल्ली से ललितपुर तक चेयरकार का किराया 1185 रुपये है
आगरा से ललितपुर तक चेयरकार का किराया 885 रुपये है
ग्वालियर से ललितपुर तक चेयरकार का किराया 670 रुपये है
झांसी से ललितपुर तक चेयरकार का किराया 385 रुपये है
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed