फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway Junior Engineer dies after being hit by Jhelum Express

झांसी: झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे अवर अभियंता की दर्दनाक मौत

Mon, 22 Nov 2021 07:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Nov 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Railway Junior Engineer dies after being hit by Jhelum Express
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रेलवे में कार्यरत एक अवर अभियंता की सोमवार को कोटरा व डबरा स्टेशन के बीच झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अप ट्रैक पर ब्लाक लेकर टेलीकॉम से जुड़ा मेंटेनेंस काम करवा रहे थे, तभी डाउन ट्रैक पर आई ट्रेन की चपेट में वह आ गए। हादसे की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सीपरी बाजार क्षेत्र के लहरगिर्द स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार (53) डीआरएम ऑफिस के पीछे स्थित एसएसई (सीटीआई सीटीओ) कार्यालय में जेई टेलीकॉम के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक का ब्लाक लेकर कोटरा व डबरा स्टेशन के बीच अप ट्रैक पर अधीनस्थ कर्मचारियों से मेंटेनेंस काम करवा रहे थे। 
विज्ञापन


इस बीच करीब तीन बजे पुणे से जम्मूतवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस डाउन ट्रैक से गुजर रही थी, तभी किलोमीटर नंबर 1073/28 पर वह उक्त ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को देख पटरियों पर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारण झेलम एक्सप्रेस 20 मिनट व 12137 पंजाब मेल 15 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हादसे की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, तीन बेटियों व बेटे का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा था। देर रात तक उनके आवास पर शुभचिंतकों, पड़ोसियों व अन्य लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर कल्याण निरीक्षक विजय बहादुर पाठक व मनोज कुमार साहू जेई के आवास पर पहुंच गए। परिजनों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed