{"_id":"ae5135a4472f0d6fecce3707ddd7ac0a","slug":"railway-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें लेट, स्टेशन पर ठिठुरते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें लेट, स्टेशन पर ठिठुरते रहे यात्री
ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। ट्रेनों का समय पालन बिगड़ने से मालगाड़ियों को भी जगह- जगह लूप लाइनों में खड़ा करना पड़ रहा है। मंगलवार को आगरा सेक्शन में मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतरने के कारण भी ट्रेनों की गति धीमी रही। दो से चार घंटे देरी से ट्रेनें आईं। सर्दी के कारण यात्री रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते रहे।
कोहरे का प्रभाव बढ़ने से रेल संचालन धीरे-धीरे पटरी से उतरता जा रहा है। मंगलवार को गाड़ी संख्या 12002 अप शताब्दी एक्सप्रेस, 12138 अप पंजाब मेल, 12618 अप मंगला एक्सप्रेस, 12626 अप केरला एक्सप्रेस, 11058 अप झेलम एक्सप्रेस, 12803 डाउन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, 12707 डाउन एपी संपर्क क्रांति, 12144 अप सुलतानपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 51827 इटारसी झांसी पैसेंजर, 51806 अप बांदा झांसी पैसेंजर आदि गाड़ियां दो से चार घंटे तक की देरी से झांसी आईं।
उधर, ट्रेनों का समय पालन बिगड़ने से मालगाड़ियों को भी अलग- अलग स्टेशनों की लूप लाइनों में रोक कर रखा जा रहा है। सागर से झांसी आने वाली मालगाड़ी को मालखेड़ी स्टेशन के निकट घंटों रोक कर रखा गया। वहीं, मंगलवार को आगरा सेक्शन के जाजौ- मनिया स्टेशनों के मध्य मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया, इस कारण करीब तीन घंटे तक व्यवधान बना रहा। देर से गाड़ियों के आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।