फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway bridge contruction begin

झांसी-धौलपुर के बीच तीसरे ट्रैक पर बनने लगे ब्रिज

Wed, 17 Oct 2018 01:58 AM IST
jhansi
jhansi Updated Wed, 17 Oct 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
railway bridge contruction begin
administration - फोटो : sample
झांसी। झांसी से धौलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए दतिया और सांख स्टेशन के नजदीक जमीन समतल करने के काम के साथ ही तीन बड़े और दस छोटे ब्रिज बनने का भी कार्य शुरू हो गया है। इस ट्रैक पर 197 छोटे और 16 बड़े ब्रिज बनेंगे। इस काम को दो कंपनियां पूरा करेंगी। दो स्टील के ब्रिज बनाने का काम कोलकाता की कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन

झांसी से मथुरा के बीच 273 किलोमीटर में तीसरी रेल लाइन का काम स्वीकृत है। इस काम को झांसी से धौलपुर और धौलपुर से मथुरा के बीच बांटा गया है। इसमें झांसी से आंतरी के बीच नोएडा की केपीटीआई, आंतरी से धौलपुर के बीच गुड़गांव की जीआर इंफ्रा और धौलपुर से मथुरा के बीच दिल्ली की एसटीएस कंपनी को काम सौंपा गया है। झांसी से मथुरा के बीच नौ स्टील के ब्रिज (पुल) का निर्माण होगा, जिसको कोलकाता की जीपीटी इंफ्रा कंपनी बनाएगी। रेल विकास निगम लिमिटेड ने रास्ते में लगे पेड़ों को काटने की अनुमति लेने के बाद इस काम को पूरा कर लिया है। साथ ही, रास्ते की ड्राइंग, ब्रिज और सबवे बनाने के मानचित्र तैयार कर लिए गए हैं। दतिया और सांख स्टेशन के नजदीक जमीन समतल का काम तेजी से चल रहा है। तीन बड़े और दस छोटे ब्रिज बनने का भी काम शुरू हो गया है। रेल विकास निगम लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि पुल बनने में वक्त लगता है। इसलिए इस काम को ज्यादा तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां भी चल रहा काम
------------------
झांसी-बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन का काम पांच चरणों में पूरा होना है। यह काम बीना से धौर्रा, धौर्रा से ललितपुर, ललितपुर से दैलवारा, दैलवारा से बबीना और बबीना से झांसी के बीच बांटा गया है। दस फरवरी 2018 से चल रहे दैलवारा-बबीना सेक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन 20 फीसदी से ज्यादा पूरा हो गया है। झांसी-बीना के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी जानिए
-----------
अगस्त 2016 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने मथुरा से झांसी के बीच 273.80 किलोमीटर और झांसी से बीना के बीच 152.57 किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन को मंजूरी दी थी। तीसरी नई रेल लाइन बिछाने में मथुरा-झांसी के बीच 4377 करोड़ और झांसी-बीना के मध्य 2490 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड मथुरा से झांसी के बीच, झांसी से ललितपुर के बीच रेलवे का निर्माण संगठन और ललितपुर और बीना के बीच इंजीनियरिंग विभाग को नया ट्रैक डालना है।


20 स्टेशनों पर होगा काम
झांसी-धौलपुर सेक्शन के बीच 20 स्टेशन आते हैं। थर्ड ट्रैक के हिसाब से इन स्टेशनों पर भी उच्चीकरण का काम होगा। इनमें करारी, चिरुला, दतिया, सोनागिर, कोटरा, डबरा, सिमरिया ताल, अनंतपेठ, आंतरी, संदलपुर, सिथौली, ग्वालियर, विरलानगर, रायरू, वानमोर, नूराबाद, सांख, मुरैना, सिकरौदा, हेतमपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed