{"_id":"5e2b49f98ebc3e4ae56927e2","slug":"rail-rute-stalled-jhansi-news-jhs158387283","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल रेलवे ट्रैक पर सवा तीन घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल रेलवे ट्रैक पर सवा तीन घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिए
विज्ञापन
बल्लमपुर क्रासिंग पर गार्डर रखने का चलता काम।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। बिजौली स्टेशन के नजदीक बल्लमपुर क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाने के कार्य के चलते शुक्रवार को अप ट्रैक पर गार्डर रखने का काम किया गया। इस कार्य के चलते झांसी भोपाल ट्रैक की ट्रेनों के पहिये सवा तीन घंटे तक थमे रहे। इससे सात ट्रेनें लेट हो र्गइं, जिससे यात्री परेशान रहे।
पिछले दो साल से बल्लमपुर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 364 को बंद कर उसकी जगह अंडर पास (पटरियों के नीचे से निकलने का रास्ता) बनाने का काम चल रहा है। ज्यादातर काम हो गया है, अब पटरियों के नीचे सीमेंट के पैनल फंसाया जाना बाकी रह गया है। शुक्रवार को निर्माण विभाग ने सुबह 11 बजे से अप ट्रैक पर काम करने के लिए ब्लाक लिया। शताब्दी एक्सप्रेस के गुजरते ही काम शुरू कर दिया गया।
इस दौरान पटरियों के नीचे गार्डर रखने का काम किया गया, जिससे सीमेंट के पैनल पटरियों के नीचे घुसाते वक्त सुरक्षा बनी रही। यह काम दोपहर 2.15 बजे पूरा किया गया। इस दौरान झांसी से भोपाल की तरफ जाने वाली ट्रेनों को झांसी, करारी व दतिया स्टेशन पर रोक दिया गया। साथ ही, डाउन ट्रैक की ट्रेनों को कार्य स्थल से सावधानी पूर्वक गुजारा गया। जल्द ही अब डाउन ट्रैक पर गार्डर रखने के लिए ब्लाक लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये ट्रेनें हुईं लेट
बल्लमपुर क्रॉसिंग पर कार्य के चलते निजामुद्दीन से तिरुवंतपुरम जाने वाली 12644 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, नई दिल्ली से विशाखापटनम जाने वाली 22416 एपी एक्सप्रेस, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली 12138 पंजाब मेल, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, कानपुर से बलसाड जाने वाली 12944 उद्योग कर्मी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से विशाखापटनम जाने वाली 12808 समता एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से तिरुपति जाने वाली 12708 एपी संपर्क क्रांति लेट हो गईं।