फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rahul will take out Bharat Jodo Nyay Yatra in Bundelkhand from February 20.

Jhansi News: 20 फरवरी से बुंदेलखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालेंगे राहुल

Sun, 11 Feb 2024 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rahul will take out Bharat Jodo Nyay Yatra in Bundelkhand from February 20.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुंदेलखंड से भी गुजरेगी। 20 फरवरी को राहुल बुंदेलखंड में यात्रा निकालेंगे। जालौन होते हुए झांसी आएंगे। यहां से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। यात्रा के लिए टीम ने रूट का सर्वे शुरू कर दिया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस फिर से बुंदेलखंड को भी साधना चाहती है। इसीलिए राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में बदलाव कर दिया गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक पीएल पुनिया ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा का 20 फरवरी को बुंदेलखंड में प्रवेश संभावित है। वह कानपुर होते हुए जालौन आएंगे। 20 फरवरी की रात को उरई में ठहर सकते हैं। 21 फरवरी को झांसी में उनकी यात्रा निकलेगी। टीम ने रूट का सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का कहना है कि राहुल गांधी को बुंदेलखंड से काफी लगाव है। उनकी यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी जुट जाएंगे। ये यात्रा ऐतिहासिक रहेगी।
विज्ञापन


शहर का रूट फाइनल करेंगे कांग्रेसी
झांसी। राहुल गांधी की यात्रा का रूट कांग्रेसी फाइनल करेंगे। जालौन जनपद से यात्रा मोंठ, चिरगांव, पारीछा, बड़ागांव होते हुए महानगर में प्रवेश करेगी। महानगर के किन-किन रूट से राहुल को गुजरना है, इसकी रूपरेखा एक-दो दिन में तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed