फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PWD engineers kept searching for answers to the possible questions of the CM.

Jhansi News: सीएम के संभावित सवालों के जवाब तलाशते रहे पीडब्ल्यूडी के अभियंता

Sat, 20 Jun 2026 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 20 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
PWD engineers kept searching for answers to the possible questions of the CM.
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी दौरे के दौरान पहली बार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की अलग से समीक्षा करेंगे। प्रोटोकाॅल के मुताबिक करीब एक घंटे की इस बैठक में मुख्यमंत्री पुराने कार्यों का भी हिसाब लेंगे। अधूरे प्रोजेक्टों और समय सीमा बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं होने से अभियंताओं की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

झांसी मंडल में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक के ऐसे कई काम हैं, जो तय समय सीमा के बाद भी अधूरे पड़े हैं। इनमें पॉलिटेक्निक भवन, विजिलेंस भवन समेत कई निर्माण कार्य और सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के सामने इनकी प्रगति और देरी के कारणों का जवाब देना अभियंताओं के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूरे दिन अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। फील्ड से लेकर फाइलों तक की समीक्षा की गई। प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-3, भवन विंग, सेतु निगम समेत अन्य शाखाओं के अभियंताओं ने एक-एक काम की स्थिति और संभावित सवालों के जवाब तैयार किए। अधिकारियों ने अभियंताओं को जवाबों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मुकेश चंद शर्मा और प्रमुख सचिव अजय चौहान भी मौजूद रहेंगे। बैठक में करीब 1600 करोड़ रुपये की प्रस्तावित कार्ययोजना पर भी मंथन होगा। झांसी, ललितपुर और उरई की सालाना कार्ययोजना मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

झांसी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रस्तावित कार्ययोजना में इलाइट से कानपुर बाईपास के बीच फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। इस पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
नई कार्ययोजना में 235 नई सड़कों का प्रस्ताव
जनपद में 235 नई सड़कों के निर्माण के साथ ही 39 सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें सबसे अधिक करीब 100 नई सड़कें मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित हैं। अन्य सड़कें जिले की बाकी विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हैं।

सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के तहत बिजना-नोटा-हाटी-उबोरा मार्ग (13 किलोमीटर), चिरगांव-भांडेर मार्ग (9 किलोमीटर), ध्वार की माता मंदिर से चंदार होते हुए मध्यप्रदेश सीमा तक मार्ग (2.730 किलोमीटर), दबोह-पूंछ-गुरसराय-टीकमगढ़ मार्ग, धनौरा-प्रतापुरा देवरी मार्ग, रूपधमना-खरकासानी-रानीपुर मार्ग, रक्सा-टूका मार्ग, झांसी-मबई गिर्द मार्ग और चिरगांव बाईपास मार्ग (4.20 किलोमीटर) समेत कई कार्य प्रस्तावित हैं।

चुनावी साल में विधायकों की भी रहेगी नजर
चुनावी साल होने की वजह से प्रस्तावित कार्ययोजना में विधायक भी अपनी-अपनी विधानसभा के लिए अधिक से अधिक कार्य शामिल कराने की कोशिश करेंगे। बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि किस क्षेत्र को कितनी सौगात मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed