फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pune lauknow express nirast, deri se aayi trane

पुणे लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त, घंटों देरी से आईं कई ट्रेनें

Sat, 11 Jan 2020 07:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
pune lauknow express nirast, deri se aayi trane
रेलवे प्लेटफार्म - फोटो : ???? ????
पुणे लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त, घंटों देरी से आईं कई ट्रेनें
विज्ञापन

- सबसे अधिक दस घंटे देरी से आई दूरंतो एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोहरे के कारण बिगड़े रेल संचालन के चलते शनिवार को गाड़ी नंबर 12103 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। साथ ही संदलपुर व आंतरी के बीच मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी रात भर बनी रही। इससे यात्री परेशान रहे। सबसे अधिक देरी से निजामुद्दीन से सिकंदराबाद जाने वाली 12286 दूरंतो एक्सप्रेस दस घंटे देरी से आई।
शुक्रवार की शाम संदलपुर व आंतरी के बीच मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण आगरा से झांसी की तरफ आने वाली ट्रेनों के पहिये चार घंटे तक थमे रहे थे। इसका असर दिल्ली से झांसी की तरफ दूसरी ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। ये ट्रेनें भी लेट हो गईं। इनमें 12616 जीटी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 11292 राजधानी एक्सप्रेस छह घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 12156 हबीबगंज एक्सप्रेस पौने छह घंटे, 12628 कर्नाटका एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 12722 सदर्न एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 04136 अटारी जबलपुर एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 12824 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 11058 पठानकोट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 18216 जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस पांच घंटे, 12248 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह घंटे व 12002 शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

इसी तरह भोपाल से झांसी की तरफ आने वाली 12715 सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, 12803 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस तीन घंटे, 18507 हीराकुंड एक्सप्रेस एक घंटे, 12625 केरला एक्सप्रेस एक घंटे, 12618 मंगला एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। रेल प्रशासन को तीन घंटे से अधिक देरी वाली ट्रेनों के आरक्षण निरस्त कराने वाले यात्रियों को पूरा किराया वापस करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed