फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Public awareness march held for a separate Bundelkhand state.

Jhansi News: पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए निकाली जन-जागरूकता यात्रा

Thu, 01 Oct 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 01 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Public awareness march held for a separate Bundelkhand state.
मऊरानीपुर। पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को जन-जागरूकता यात्रा निकाली गई। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने इसका नेतृत्व किया। रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

जनसभा में कार्यकर्ताओं ने खून से हस्ताक्षर पत्र तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया। भानु सहाय और रघुराज शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय जनता दशकों से आंदोलन कर रही है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों और सरकारों पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया। पूर्व सांसद उमा भारती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे अधूरे रहे हैं। विधायक और सांसद इस जन-आकांक्षा पर मौन हैं, जिससे गहरा आक्रोश है। मांग पूरी न होने तक आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, जितेंद्र वर्मा, सुरेश नगाइच, हिमांशु वर्मा, सुरेंद्र श्रीवास, जिलाध्यक्ष चंद्रकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed