फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Public again rejected opportunistic alliance: Anurag

जनता ने अवसरवादी गठबंधन को फिर किया खारिज: अनुराग

Mon, 17 Jun 2024 04:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Public again rejected opportunistic alliance: Anurag
- बोले-कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के आशीर्वाद से फिर बनी एनडीए सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद लक्ष्मी गार्डन में हुए कार्यकर्ता आभार समारोह में सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि ये जीत मेरी नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत की विजय है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले कि देश की जनता ने 2024 में भी अवसरवादी गठबंधन को खारिज किया।
सांसद ने कहा कि विपक्ष ने पिछले 10 सालों में नकारात्मक सोच के साथ काम किया। चुनाव के समय विपक्ष ने झूठ फैलाया और झूठे वीडियो से जनता को गुमराह करने का काम किया। विपक्ष ने हार की बौखलाहट में पीएम को अपशब्द कहे। बोले कि देश के करोड़ों मतदाताओं के आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की और घर-घर जाकर पार्टी के विचारों और नीतियों को जनता तक पहुंचाया। अपने-अपने बूथ को मजबूत किया। कहा कि झांसी लोकसभा की जनता ने फिर भाजपा पर जो विश्वास किया है, वो गर्व की बात है। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि हमें नई ऊर्जा के साथ फिर से संगठन में लगना है। 2027 में फिर प्रदेश में योगी सरकार बनानी है। महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कड़ी धूप में संगठन को आगे ले जाने का काम किया। इस दौरान मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, रविंद्र शुक्ला, हरगोविंद कुशवाहा, श्याम सुंदर सिंह यादव, सुधीर सिंह, अमर सिद्ध, मुकेश मिश्रा, संतोष सोनी, संजीव अग्रवाल लाला, सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘सिपाही भी कार्यकर्ता से सम्मान से बात नहीं करता’
सम्मेलन में एक नेता ने जनप्रतिनिधियों से कहा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान का भूखा है। मगर आज कार्यकर्ताओं की स्थिति ये है कि सिपाही भी कार्यकर्ता से सम्मान से बात नहीं करता है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed