फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   prsutayo ko nhi mila prsav ke bad paisa, cms ka betan roka

प्रसूताओं को नहीं मिला प्रसव के बाद पैसा, सीएमएस का वेतन रोका

Wed, 16 Jun 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
prsutayo ko nhi mila prsav ke bad paisa, cms ka betan roka
प्रसूताओं को नहीं मिला प्रसव के बाद पैसा, सीएमएस का वेतन रोका
विज्ञापन

झांसी। जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत प्रसूताओं का भुगतान करने में शहर के चार केंद्र फिसड्डी हैं। अप्रैल से शुरू हुए नए वित्तीय वर्ष में अब तक महिला अस्पताल, मिलिट्री हॉस्पिटल, नगरा और पुलिया नंबर नौ स्वास्थ्य केंद्र ने एक भी लाभार्थी का भुगतान नहीं किया है। मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने महिला अस्पताल की सीएमएस का वेतन रोक दिया।

जेएसवाई का उद्देश्य गरीब गर्भवती महिलाओं के संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार इसके लिए गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद देती है। सरकार की सोच यह है कि अगर गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए, तो इससे जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। योजना के तहत गर्भवतियों की सारी जांच और बच्चे की डिलीवरी निशुल्क होती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव के दौरान 1400 रुपये और शहरी इलाके की महिलाओं को 1000 रुपये नकद मिलते हैं। आशा को अलग से सहयोग राशि दी जाती है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर जिले की स्वास्थ्य इकाइयां पलीता लगा रही हैं। बताया गया कि अप्रैल 2021 से अब तक महिला अस्पताल में जेएसवाई के तहत 131, मिलिट्री हॉस्पिटल में 26, नगरा और पुलिया नंबर नौ स्वास्थ्य केंद्र दोनों को मिलाकर 25 प्रसव हुए। मगर इन सभी स्वास्थ्य इकाइयों ने एक भी लाभार्थी का भुगतान नहीं किया। मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस पर अफसरों ने नाराजगी जताई। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि जेएसवाई का भुगतान न करने पर महिला अस्पताल की सीएमएस का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed