फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest

एक महीने से बिना बिजली के रह रहे लोगों ने एसडीओ को घेरा

Sat, 15 Aug 2020 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
protest
बिजली न आने से परेशान करगुवां जी के लोग पहुंचे गल्ला मंडी सब स्टेशन - फोटो : REPORTERS
झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास करगुवां क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाले डेढ़ सौ से अधिक परिवार पिछले एक महीने से बिना बिजली के रह रहे हैं। आवेदन करने के बाद भी उन्हें विभाग द्वारा नियमित कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इससे वह जुगाड़ करके बिजली जला रहे थे। विभाग ने पिछले दिनों ट्रांसफार्मर से उनके तार भी अलग कर दिए थे। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी का तीन घंटे तक घेराव किया। अधिकारियों ने एक- दो दिन में समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नई बस्ती में डेढ़ सौ से अधिक परिवार रहते हैं। ये बस्ती पिछले पांच साल से विकसित हो रही है। अभी तक यहां के लोग स्थायी कनेक्शन न मिलने के कारण मंदिर परिसर के पीछे तक आने वाली लाइन से जुगाड़ करके बिजली जला रहे थे। मगर, पिछले महीने उक्त लाइन का ट्रांसफार्मर फुंकने पर अवर अभियंता ने उनके केबल हटा दिए थे। इसके बाद से लोगों के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। लोग कनेक्शन लेने के लिए बिजली अधिकारियों के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। सभी ने आवेदन भी कर दिया है। लेकिन उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया गया। शुक्रवार को सब्र टूटने पर लोगों ने गल्लामंडी सबस्टेशन स्थित उपखंड अधिकारी नवीन जिंदल का घेराव किया। इससे गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

- खंभे से अधिक दूरी के कारण कनेक्शन देने में समस्या आ रही है। समस्या का हल तलाशा जा रहा है। एक- दो में लोगों को कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता
जेई की कार्यप्रणाली से अधिकारी दुखी
बिजली विभाग के वितरण खंड दो के अंतर्गत करगुवां क्षेत्र आता है। यहां तैनात अवर अभियंता न तो लोगों की समस्या सुनने को तैयार हैं और न ही वे अपने अधिकारियों को समस्या का हल बता रहे हैं। इससे सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को सांप ने डस लिया था
बरसात के कारण करगुवां नई बस्ती में कीड़े- मकोड़े खूब निकल रहे हैं। बिजली न होने के कारण वे दिखाई नहीं देते हैं। पिछले दिनों मुकेश साहू के दो साल के पुत्र को सांप ने डस लिया। बड़ी मुश्किल से उसे बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed