फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Property matter hang boundarry nirman work

संपत्ति विवाद में अटका बाउंड्रीवाल का निर्माण

Fri, 23 Oct 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Property matter hang boundarry nirman work
झांसी। महानगर में अपनी संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए नगर निगम बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा है। लेकिन दो स्थानों पर संपत्ति विवाद के चलते काम अटक गया है। इसे लेकर संपत्ति विभाग की रिपोर्ट सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

महानगर के वीरांगना नगर में पार्क की जगह पर बाउंड्रीवाल और गेट लगाने के लिए नगर निगम ने 11.73 लाख रुपये और कोछाभांवर में 35 लाख रुपये बाउंड्रीवाल का प्रस्ताव तैयार कर टेंडर कराने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया। इसके बाद जब ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू किया, तो कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। जानकारी पर पता चला कि संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं निर्माण कार्य रुक जाने से ठेकेदार परेशान हैं। इधर, निर्माण कार्य रुकने के बाद संपत्ति विभाग की रिपोर्ट सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जाता है कि संबंधित जगहों पर निर्माण कार्य कराने के लिए संपत्ति विभाग ने ही निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा था। जिसमें संपत्ति के विवाद का कोई जिक्र नहीं किया गया। इसे लेकर निर्माण विभाग के अधिकारियों ने फिर से संपत्ति विभाग को पत्र लिखकर विवाद दूर कराने के लिए कहा है। चीफ इंजीनियर एलएन सिंह का कहना है कि संपत्ति विभाग से विवाद दूर कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर सजने लगा शहर
झांसी। त्योहार को लेकर नगर निगम ने महानगर के चौराहों को सजाने का काम शुरू कर दिया है। महानगर के सभी चौराहों पर रंगीन झालरें लगाई गई हैं। साथ ही हर मार्ग के डिवाइडरों पर रंग रोगन चल रहा है। ताकि त्योहार पर शहर साफ सुथरा और सुंदर नजर आए। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि त्योहार को लेकर काम शुरू करा दिया गया है। सभी चौराहों पर लाइटें लगाने के साथ डिवाइडरों का रंग-रोगन किया जा रहा है। जल्द ही नई लाइटें भी लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed