फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Property dealer shot in land dispute, condition critical

Jhansi News: जमीन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत नाजुक

Tue, 23 Jul 2024 05:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot in land dispute, condition critical
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी श्याम जी यादव को रविवार आधी रात के बाद नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली पेट में लगने से उनकी हालत नाजुक है। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीपरी बाजार पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मूल रूप से गुरसराय के बाजार मोहल्ला निवासी श्यामजी यादव (36) पुत्र रघुवीर मिशन कंपाउंड में किराये का मकान लेकर रहता है। पिछले कई साल से वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले दतिया गेट बाहर निवासी संजय साहू से उसका पैसों को लेकर विवाद हो गया। संजय साहू के खिलाफ श्यामजी ने मामला भी दायर कर दिया था। इस केस को वापस लेने के लिए संजय दबाव बना रहा था। करीब 20 दिन पहले इस बात पर दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11:45 बजे श्यामजी घर के बाहर घूम रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उसके ऊपर पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली चलाने के बाद बदमाश बीकेडी चौराहे की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी निकल आए। श्यामजी लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर आरोपी संजय समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed