फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Problems of 155 students resolved at the help desk.

Jhansi News: हेल्प डेस्क पर 155 विद्यार्थियों की दिक्कतों का निदान

Sat, 11 Jul 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 11 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Problems of 155 students resolved at the help desk.
झांसी। बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश लेने में आ रही दिक्कतों का निदान करने को कंप्यूटर विभाग में बनी हेल्प डेस्क पर शुक्रवार को पहले दिन मदद लेने के लिए करीब 155 छात्र-छात्राएं पहुंचे। अधिकांश ने फार्म जमा नहीं होने अथवा फीस का भुगतान नहीं होने की समस्या बताई।
विज्ञापन

बीयू इस बार शत-प्रतिशत समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कर रहा है। समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामी की वजह से शुरूआत में विद्यार्थियों को फार्म भरने में काफी दिक्कत हुई। अब विद्यार्थी ही नहीं बल्कि विभागाध्यक्षों एवं कालेज प्रशासन को प्रवेश कन्फर्म करने में दिक्कत हो रही है। यही नहीं, कोई विद्यार्थी फीस जमा नहीं होने तो कोई फार्म जमा नहीं होने से परेशान थे। कइयों ने फीस जमा होने का प्रिंट नहीं निकलने, कुछ पाठ्यक्रम की सीटें फुल होने के बाद पाठ्यक्रम नहीं बदलने की भी समस्याओं का निदान कराया। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हेल्प डेस्क ने आए सभी छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निदान तुरंत किया है।
विज्ञापन







बीएड, एमएल व बीएड के परीक्षा फार्म अब 14 तक भरें
झांसी। बीयू एवं संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीएड एवं एमएड, प्रथम एवं अंतिम वर्ष तथा बीएलएड के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व अंतिम वर्ष के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तक विस्तारित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया अब परीक्षा फार्म भरने की तिथि विस्तारित नहीं की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 13 से
झांसी। बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीए-एलएलबी, एलएलबी, बीएलएड, बीएससी एग्री. साइंस ऑनर्स, एमएससी एग्री. सभी ब्रांच, एमएड. बीपीएड में पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया 13 से 17 जुलाई तक होगी। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया प्रवेश परीक्षा की रैंक के आधार पर कालेजों का आवंटन किया गया है। विद्यार्थी आवंटित कॉलेजों के ऑफर को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित लिंक से स्वीकृति करते हुए प्रवेश सुनिश्चित करें। प्रवेश के लिए विद्यार्थी हाईस्कूल, इंटर, स्नातक व परास्नातक की अंकतालिका या प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, आय प्रमाणपत्र आदि लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed