फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Private ward remains empty despite facilities

Jhansi News: सुविधाओं के बावजूद खाली रहता है प्राइवेट वार्ड

Sat, 22 Jun 2024 04:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Private ward remains empty despite facilities
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का 24 कमरों का प्राइवेट वार्ड अक्सर खाली रहता है। इसकी वजह लोगों को प्राइवेट वार्ड के बारे में जानकारी नहीं होना है।
विज्ञापन

प्राइवेट वार्ड करीब एक साल पहले शुरू हुआ था, जिसका चार्ज एक हजार रुपये प्रतिदिन है। यहां डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रहती है। हर कमरे में रसोई है ताकि तीमारदार जरूरत के अनुसार खान-पान की व्यवस्था कर सकें। वार्ड में एसी और फ्रिज की भी सुविधा है। तीमारदार के लिए एक बेंच भी है। यह वार्ड मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल के ठीक सामने है, इसमें सारी व्यवस्थाएं हैं फिर भी रोगी भर्ती होने के लिए नहीं आ रहे हैं। सीएमएस डाॅ. सचिन माहुर ने बताया, प्राइवेट वार्ड में जरूरत के हिसाब से हर सुविधा है, जिसका किराया एक हजार रुपये प्रतिदिन है। जब लोग पूछते हैं, तभी उनको वार्ड के बारे में बताया जाता है। जल्द ही प्राइवेट वार्ड के लोगों को जानकारी देने के लिए नोटिस लगवाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed