{"_id":"590790aa4f1c1b693c441e1e","slug":"private-teacher-hangs-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट टीचर ने लगाई फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट टीचर ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Private teacher hangs up
- फोटो : demo
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टकसाल निवासी एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक गौरव ने अपने साड़ी का फंदा बनाकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। वहीं, प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत गढ़ियागांव आजादपुरा निवासी पेशे से मजदूर युवक राजेश (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को उसका शव सोमवार की सुबह घर के छज्जे से निकले सरिये से रस्सी के सहारे टंगा मिला। परिजनों ने बताया कि युवक को शराब की लत थी।
उधर, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के परवई रोड रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात लगभग पैंतीस वर्षीय महिला का शव शीशम के पेड़ से साड़ी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। देर रात तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला के हाथ पर नाम रंगीलाल भाई, धीरजलाल भाई और कैलाश गुदा हुआ है।