फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prices of mango, papaya, cantaloupe and watermelon decreased if arrivals increased

आवक बढ़ी तो घटे आम, पपीता, खरबूजा और तरबूज के दाम

Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Prices of mango, papaya, cantaloupe and watermelon decreased if arrivals increased
झांसी। अब आम, पपीता, खरबूजा और तरबूज का स्वाद लेना लोगों के लिए सस्ता हो गया है। आवक बढ़ने की वजह से मंडी में थोक दरों में 25 से 40 फीसदी तक की गिरावट आई है। यही नहीं, फुटकर दरें भी कम हो गई हैं।
विज्ञापन

झांसी में पंजाब, जालौन से खरबूजा और तरबूज आता है। जबकि, आंध्र प्रदेश से आम और पपीता आता है। झांसी में आम और खरबूजा बहुत कम मात्रा में होता है। बताया गया कि अब तक इन फलों के दाम काफी महंगे थे। मगर आवक बढ़ जाने के चलते अब इनकी कीमतों में गिरावट आई है। मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में आम दो हजार रुपये तो पपीता में डेढ़ हजार रुपये क्विंटल की गिरावट आई है। वहीं, तरबूज और खरबूजा के दामों में 500-500 रुपये क्विंटल की गिरावट आ गई है। वहीं, फुटकर विक्रेताओं ने भी बताया कि सात दिनोें पहले 35 रुपये किलो बिकने वाला तरबूज अब 20 में मिल रहा है। जबकि, 40 रुपये किलो का खरबूजा अब 20-22 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा आम और पपीता के दामों में भी कमी आई है।
विज्ञापन

थोक दरों में ये आया अंतर
फल एक हफ्ते पहले अब
आम 8000 6000
पपीता 4000 2500
तरबूज 1500 1000
खरबूजा 2500 2000
(नोट: दरें प्रति क्विंटल में हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed