फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pressure pipe broken after animal cut from Goa Express

रेलवेः गोवा एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप टूटा

Wed, 08 Sep 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pressure pipe broken after animal cut from Goa Express
झांसी। गोवा एक्सप्रेस से सोमवार रात आगरा-ग्वालियर स्टेशन के बीच जानवर कट गया। इससे ट्रेन के इंजन के पीछे वाले कोच का प्रेशर पाइप मांस के टुकड़े टकराने से टूट गया। ट्रेन के झांसी आने पर सीएंडडब्लू स्टाफ ने पाइप को दुरुस्त किया। इससे ट्रेन 25 मिनट लेट हो गई। साथ ही पीछे आ रहीं तीन ट्रेनें भी लेट हो गईं।
विज्ञापन

निजामुद्दीन से वास्कोडिगामा जाने वाली 02780 गोवा एक्सप्रेस आगरा से ग्वालियर की तरफ बढ़ रही थी, तभी रास्ते में पटरी पार कर रहा एक जानवर इंजन की चपेट में आ गया। जानवर के मांस के टुकड़े अलग- अलग जगह फंस गए। इंजन के पीछे कोच का प्रेशर पाइप भी टूट गया। चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी। प्रेशर पाइप की अस्थाई मरम्मत की गई। बाद में ट्रेन को उसी स्थिति में झांसी तक लाया गया। रात 11.05 बजे ट्रेन प्लेटफार्म दो पर आई। सूचना पर पहुंचे सीएंडडब्लू स्टाफ ने प्रेशर पाइप की स्थाई मरम्मत की। ट्रेन 11.40 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। वहीं, प्लेटफार्म खाली न होने के चलते पीछे आ रहीं 02724 एपी एक्सप्रेस, 02182 जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस व 02128 निजामुद्दीन जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस को होम और आईबीएच सिग्नल पर रोकना पड़ा। इस कारण यह ट्रेनें भी आधे से पौन घंटे लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed