फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preparations for digital libraries in 25 Gram Panchayats of Mauranipur are in the final stages.

Jhansi News: मऊरानीपुर की 25 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की तैयारियां अंतिम चरण में

Fri, 10 Jul 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Preparations for digital libraries in 25 Gram Panchayats of Mauranipur are in the final stages.
- ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मऊरानीपुर विकासखंड के तहत आने वाली 66 ग्राम पंचायतों में से प्रथम चरण में 25 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की जा रही है। चयनित सभी 25 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी के संचालन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

वर्तमान स्थिति यह है कि इन सभी पुस्तकालयों में बच्चों के बैठने के लिए आधुनिक व आरामदायक फर्नीचर की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही विभिन्न विषयों, प्रतियोगी परीक्षाओं व ज्ञानवर्धक किताबों का संग्रह भी उपलब्ध करा दिया गया है। संसाधन मिलते ही बच्चों ने लाइब्रेरी पहुंचकर किताबों से ज्ञान अर्जित करना व पढ़ाई करना शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं जैसे किताबें और बैठने की व्यवस्था तो सुनिश्चित कर दी गई है, लेकिन इन्हें पूरी तरह डिजिटल रूप देना अभी बाकी है। विभाग के अनुसार अगले चरण में जल्द ही इन सभी लाइब्रेरियों में कंप्यूटर, हाईस्पीड इंटरनेट व अन्य डिजिटल उपकरण लगाए जाएंगे, जिसके बाद ग्रामीण बच्चे ऑनलाइन कोर्स, ई-बुक्स व इंटरनेट के माध्यम से देश-दुनिया की शिक्षा से सीधे जुड़ सकेंगे। एडीओ पंचायत महेंद्र पटेल ने बताया कि विकासखंड की 66 में से 25 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुविधा को देखते हुए फिलहाल सभी 25 पंचायतों में पर्याप्त किताबें व अच्छा फर्नीचर उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए और बच्चों ने वहां जाकर पढ़ना भी शुरू कर दी है। एडीओ ने बताया कि कंप्यूटर व अन्य डिजिटल उपकरण लगाने की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed