फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pre board exam search app

ऑनलाइन होगी प्री बोर्ड परीक्षा, एप से निगरानी

Thu, 10 Dec 2020 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pre board exam search app
झांसी। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (आईसीएसई) के स्कूलों में प्री बोर्ड एग्जाम को लेकर तैयारियां तेज हैं। कोविड - 19 से बचाव के कारण यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। महानगर के कई स्कूलों की योजना है कि घर में विद्यार्थी लिखित परीक्षा देंगे। स्कूल के एप के माध्यम से इनकी निगरानी होगी और कक्ष निरीक्षक की भूमिका अभिभावक निभाएंगे। सभी विद्यार्थी तय समय पर उत्तर पुस्तिका स्कूल में जमा करेंगे।
विज्ञापन

कोविड - 19 से बचाव के कारण वर्तमान शैक्षिक सत्र में यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। अभिभावक की लिखित सहमति के बाद ही विद्यार्थी को स्कूल में पढ़ने के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। अब प्री एग्जाम कराए जाने हैं। ऐसे में स्कूलों ने तैयारियां तेज कर दी हं। आईसीएसई के जोनल कोआर्डिनेटर एवं ब्लू बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन विलियम्स ने बताया कि कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों को प्री बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही विकल्प दिए गए हैं। स्कूल में ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी को अपने अभिभावक से सहमति लेनी होगी। सभी स्कूल अपनी तारीखों के अनुसार दिसंबर अथवा जनवरी में परीक्षा करा रहे हैं। उनके स्कूल में यह परीक्षा दिसंबर में होगी। इधर, एमएलएम स्कूल के प्रधानाचार्य संजय फैरो ने बताया कि प्री एग्जाम ऑफलाइन कराएंगे। इसमें विद्यार्थी घर में रहकर भी लिखित परीक्षा दे सकता है। इससे उनके लिखने की क्षमता बढे़गी। कापी वह डेढ़ घंटे के भीतर स्कूल में जमा करेंगे।
विज्ञापन

निगरानी के लिए जूम एप पर कैमरा ऑन रहेगा। साथ ही, परीक्षा के दौरान अभिभावक भी निगरानी करेंगे। इधर, सेंट जेवियर कॉलेज भेल के प्राचार्य फादर पीटर सिल्वेस्टर ने बताया कि उनके यहां प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होंगी। ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों तरीके से कराने की योजना है। विद्यार्थी घर पर लिखित परीक्षा दे सकते हैं। निगरानी के लिए स्कूल के एप का प्रयोग होगा। स्कूल का कोड डालने पर विद्यार्थी परीक्षा से जुड़ जाएगा। कापी की पीडीएफ विद्यार्थी 15 मिनट में स्कूल टीचर्स के व्हाट्सएप ग्रुप में देगा और एक घंटे के अंदर वह हार्ड कापी स्कूल में जमा कराएगा। इधर, क्राइस्ट द किंग कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर फ्रैंकी ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी में कराए जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन कराने पर जोर रहेगा। फिलहाल अभी प्रशासन एवं बोर्ड के निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed