फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prayagraj captured the title by shooting accurate

सटीक निशानेबाजी कर प्रयागराज ने खिताब पर जमाया कब्जा

Sat, 02 Oct 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj captured the title by shooting accurate
झांसी। राजगढ़ स्थित पीएसी की 33वीं वाहिनी में आयोजित तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज ने दूसरा स्थान हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रयागराज के आरक्षी जयदीप कुशवाहा को सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी 34/36वीं वाराणसी, 37वीं वाहिनी कानपुर, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर, 42वीं वाहिनी नैनी प्रयागराज, 48वीं वाहिनी सोनभद्र की टीमों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल में जवानों ने लक्ष्य को भेदने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर कोई खिताब को अपने नाम करना चाहता था लेकिन प्रतियोगिता के फाइनल में चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज पीएसी ने मुख्य आरक्षी प्रह्लाद चौहान के नेतृत्व में 832 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रयागराज के आरक्षी जयदीप कुशवाहा को सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 42वीं वाहिनी नैनी प्रयागराज टीम के कोच मुख्य आरक्षी शिवनारायण राजपूत के नेतृत्व में 722 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि 33वीं वाहिनी झांसी के उप सेनानायक प्रमोद कुमार यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर शिविरपाल विजयराज सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक अरविंद कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed