फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prakash Parv: Chanting the name of Guru Gobind Singh, the anchor became unbroken

प्रकाश पर्व : गुरु गोविंद सिंह नाम जपा, लंगर हुआ अटूट

Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prakash Parv: Chanting the name of Guru Gobind Singh, the anchor became unbroken
झांसी। महानगर में रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में कीर्तन, कथा व लंगर के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका और देश की खुशहाली की कामना की। शाम को आतिशबाजी हुई। गुरु नानक चौक सीपरी में दीप जलाने के बाद सिख समाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

सीपरी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर अमृतसर के हजूरी रागी जत्था अमरिंदर पाल सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन किया। ज्ञानी महेंद्र सिंह ने कथा की। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, दिलबाग सिंह भुसारी, आईपी सिंह, गुरविंदर सिंह चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, गुरुद्वारा नगरा में स्त्री सत्संग ने गुरुवाणी कीर्तन किया। ज्ञानी अमनदीप सिंह ने शबद गायन कर मनमोहक कीर्तन किया। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। शाम को बच्चों ने शबद कीर्तन किया। इस अवसर पर ज्ञानी गगन दीप सिंह, प्रधान इंदरजीत सिंह खनूजा, गुरजीत सिंह, मंगल सिंह,इकबाल सिंह, हरप्रीत सिंह, सनी खालसा, अमरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, रजिंदर पाल सिंह, प्रभदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग बिरंगे गुब्बारों से सजा गुुरुद्वारा
फूलों व रंग बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक सजे गुरुद्वारा झोकनबाग में स्त्री सत्संग ने एवं वीर अजीत सिंह व वीर बलवीर सिंह ने कीर्तन किया। बीबी गुरचरन कौर ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सर्वजीत सिंह कोहली ने कहा कि देश व धर्म की रक्षा के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना पूरा परिवार शहीद करवा दिया। वह हमेशा सत्य के मार्ग पर चले। उन्होंने समानता का संदेश दिया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह साहनी, अमरीक सिंह, नवल भाटिया, परमजीत कौर, मधु आहूजा, नीटू फुलेल, रिंकी सरना, हेमा अरोरा आदि मौजूद रही। वहीं, गुरुद्वारा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व अन्य कांग्रेसियों ने माथा टेका और प्रकाश पर्व की बधाईयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed