फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   practice for admmision in sports hostel

खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 13 Feb 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
practice for admmision in sports hostel
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश खेल निदेशालय के छात्रावासों में प्रवेश के लिए पसीना बहा रही म?
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बुधवार को प्रदेश खेल निदेशालय के छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय ट्रायल्स हुए। इसमें नवोदित खिलाड़ियों ने हॉकी एवं जिमनास्ट के लिए हुए ट्रायल्स में हिस्सा लिया और प्रतिभा प्रस्तुत की। जल्द ही, अन्य खेलों के लिए भी ट्रायल्स होंगे। जो बाद में मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में इन दिनों आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश को प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन लिए गए हैं। झांसी में ही नवोदित करीब 95 खिलाडियों ने आवेदन भरे हैं। इनमें सर्वाधिक क्रिकेट, कुश्ती, हॉकी, फुटबाल व बाक्सिंग के लिए हैं।
विज्ञापन

जबकि बैडमिंटन, हैंडबाल, वालीबॉल, टेबिल टेनिस, शूटिंग, जूडो आदि खेलों के लिए आवेदनों की संख्या कम है। इसी क्रम में बुधवार को छात्रावासों में प्रवेश के लिए ट्रायल्स प्रक्रिया हुई। इसमें हॉकी में चार, जिमभनास्ट में सात, तैराकी में एक और कुश्ती में चार खिलाड़ियों ने ट्रायल्स में हिस्सा लिया। खेल विभाग के प्रशिक्षकों की निगरानी में नवोदित खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और खेल क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन किया। जल्द ही स्टेडियम में अन्य खेलों के लिए भी ट्रायल्स व चयन होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed