फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power crisis Fourth unit of Parichha plant could not start due to lack of coal and two units ran in Lalitpur

बिजली संकट: कोयले की कमी से पारीछा की चौथी इकाई नहीं हो पाई शुरू, ललितपुर में चलीं दो यूनिट

Wed, 13 Oct 2021 08:25 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Oct 2021 08:25 PM IST
सार

ललितपुर में बजाज पावर प्लांट की तीनों इकाइयों में से मंगलवार को एक इकाई में तकनीकी खामी आ गई थी, जिससे उसे बंद करना पड़ गया था। बुधवार को भी ये इकाई बंद रही।

विज्ञापन
Power crisis Fourth unit of Parichha plant could not start due to lack of coal and two units ran in Lalitpur
बिजली संकट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोयले की कमी वजह से एक सप्ताह पहले पारीछा पावर प्लांट की चार में से दो इकाई बंद कर दी गई थीं। हालांकि, कोयले की आपूर्ति में सुधार के बाद दो दिन पहले एक और यूनिट को शुरू कर दिया गया था। हालांकि, मांग के अनुरूप पर्याप्त कोयला प्लांट के पास अब भी उपलब्ध नहीं है, जिससे बुधवार को भी चौथी इकाई को शुरू नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


वहीं, ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट की तीनों इकाइयां मंगलवार को शुरू कर दी गई थीं। लेकिन, कुछ ही समय बाद एक इकाई में तकनीकी खामी आ गई थी, जिससे उसे बंद करना पड़ गया था। बुधवार को भी ये इकाई बंद रही। ललितपुर में बिजली उत्पादन फिलहाल तीन की जगह सिर्फ दो इकाइयों से ही हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed