फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Poverty will be eradicated from every village, kutcha houses will be converted into pucca houses: Shivraj

हर गांव से दूर होगी गरीबी, कच्चे मकान होंगे पक्के: शिवराज

Wed, 27 Aug 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Poverty will be eradicated from every village, kutcha houses will be converted into pucca houses: Shivraj
कृषि मंत्री ने दतिया में किया पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के परिसर का लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दतिया में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के आधुनिक पशु चिकित्सकीय परिसर और आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना के बाद अब ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हर गांव से गरीबी दूर होगी और कच्चे मकान पक्के होंगे।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में किसान कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। कृषि के साथ पशुपालन को जोड़कर किसानों के जीवन को और बेहतर बनाया जा रहा है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा। कृषि क्षेत्र में आधुनिकता को अपनाने से किसानों की आय दोगुनी हो रही है। पशुपालन को जोड़कर आय में वृद्धि की जा रही है। दतिया में बना यह अस्पताल किसानों को बहुत लाभ पहुंचाएगा। किसान अपने पशुओं का इलाज करा सकेंगे, उन्हें यहां आमदनी बढ़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पशुपालन को एफपीओ से भी जोड़ा जाएगा। पशु मेले का आयोजन भी होगा। दूध प्रोसेसिंग की नई तकनीक को विकसित किया जाएगा। इससे पशुपालकों का उद्धार होगा। शुरुआत में यहां मत्स्य विज्ञान से संबंधित कोर्स प्रारंभ किए गए हैं, जल्द वेटनरी कोर्स भी प्रारंभ होंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस क्षेत्र में शिक्षा पूरी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि मंत्री ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनी जीवन शैली में अपनाने की बात कही। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने परिसर में पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद संध्या राय ने कहा कि दतिया को दी गई इस सौगात से किसानों, मछुआरों को लाभ होगा, उनकी आजीविका में भी बढ़ोतरी होगी।
आईसीएआर सचिव एवं महानिदेशक डॉ. एमएल जाट ने कहा कि बुंदेलखंड कृषि क्रांति के माध्यम से विकसित होगा। यह सौगात निश्चित ही क्षेत्र वासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, करैरा विधायक रमेश खटीक, पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया, कलक्टर स्वप्निल वानखडे, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार सिंह, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा महाविद्यालय वीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

00000
350 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण
दतिया स्थित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की आधारशिला सितंबर 2020 में तत्कालीन कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने रखी थी। संस्थान 350 करोड़ रुपये की लागत से 186 एकड़ के परिसर में बनाया गया है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिसर में कर्मचारियों व किसानों के लिए आवासीय सुविधा रहेगी। पशु चिकित्सीय परिसर अत्याधुनिक है। शल्य चिकित्सा व आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी। परिसर में बने 30 तालाबों में मत्स्य से संबंधित प्रायोगिक प्रशिक्षण, अनुसंधान आदि की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed