फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pond clening campaning

लक्ष्मी तालाब को चमकाने जल्द आएगी ‘लक्ष्मी’

Sat, 02 Sep 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sat, 02 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
pond clening campaning
pond jahnsi news - फोटो : demo pic
झांसी।
विज्ञापन

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लक्ष्मी तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तालाब को चमकाने के लिए 54 करोड़ रुपये जल्द ही जिला प्रशासन को मिलेगा। इस मामले में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात हो चुकी हैं।
नारायण बाग के पास स्थित लक्ष्मी तालाब को सुंदर बनाने के लिए 54 करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इस योजना पर अप्रैल 2015 में काम शुरू हुआ था। इस काम को चार चरणों में पूरा होना है। इसमें 5.16 करोड़ रुपये बजट जल निगम को मिल चुका है। बजट के अभाव में पिछले दो साल में पहले चरण का भी काम पूरा नहीं हो सका है। कंपनी अभी तक पंपिंग स्टेशन पर मरम्मत काम, बाउंड्रीवाल बनाने, मेन राइजिंग पाइप लाइन डालने और जल शोधन वाटर टैंक बनाने का काम ही कर सकी है।  जबकि काम पूरा होने की अवधि सितंबर 2018 है। दूसरी किस्त में जल निगम को 20 करोड़ रुपये मिलने हैं, लेकिन यह फाइल पिछले एक साल से शासन के पास लंबित पड़ी है।
विज्ञापन

लक्ष्मी तालाब की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को उमा भारती प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन स्थल, गंगाधर राव की समाधि देखीं और लक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने तालाब की गंदगी, अतिक्रमण और अन्य खराब स्थितियों को देख जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिए। साथ ही ऐसी खूबसूरत जगह को स्मार्ट सिटी से जोड़ने की बात कहीं। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लक्ष्मी तालाब के लिए बाकी बजट जल्द मिल जाएगा, इसके लिए उनकी योगी आदित्यनाथ से बात हो चुकी हैं। साथ ही उनकी गोद ली पहूज नहर के पुनरोद्धार के लिए भी योजना पर काम चल रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed