{"_id":"57362c9f4f1c1bb36b91a033","slug":"polytecniq-paper-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा निरस्त होने से पालीटेक्निक छात्र मायूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा निरस्त होने से पालीटेक्निक छात्र मायूस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पालीटेक्निक प्रथम वर्ष का एप्लाइड फिजिक्स का पेपर लीक होने से राजकीय पालीटेक्निक के छह सौ छात्रों को मायूसी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में सुबह से ही असमंजस की स्थिति बनी हुईं थी। लेकिन, कालेज प्रशासन द्वारा इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय दोपहर दो बजे परीक्षार्थी राजकीय पालीटेक्निक में बने परीक्षा केंद्र में पहुंचे, यहां उन्हें परीक्षा निरस्त होने की जानकारी दी गई। यह परीक्षा कब होगी, इस संबंध में कालेज प्रशासन परीक्षार्थियों को कोई जानकारी नहीं दे पाया।
प्रधानाचार्य जे एल वर्मा ने बताया कि उन्हें एक बजे परीक्षा निरस्त होने की विभाग से सूचना मिली। आगामी तिथि को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। पेपर के बंडल खोले नहीं गए हैं। यह परिषद कार्यालय वापस भेजे जा रहे हैं।