फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polytecnick rape case Eight accused tension

पॉलिटेक्निक दुष्कर्म कांड के 8 आरोपियों की उड़ी नींद, बोलचाल बंद

Thu, 29 Sep 2022 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Polytecnick rape case Eight accused tension
झांसी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर में 23 महीने पहले हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का एक अक्तूबर को फैसला आने वाला है। इसकी तारीख नजदीक आने के साथ ही जेल में बंद इस घटना के सभी आठों आरोपियों की नींद उड़ गई है। खाना भी वे ठीक ढंग से नहीं खा रहे हैं। सभी के चेहरों में उदासी छाई रहती है। बातचीत भी वे न के बराबर ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में 11 अक्तूबर 2020 को नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। कॉलेज के ही आठ छात्र महोबा के थाना कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार सैनी, थाना ककरबई निवासी भरत कुमार कुशवाहा, गोंडा के थाना बजीरगंज निवासी शैलेंद्र कुमार पाठक, झांसी के थाना टहरौली निवासी मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरवई निवासी विपिन तिवारी, झांसी के थाना मऊरानीपुर निवासी मोनू पार्या, रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सेन व महोबा के कुलपहाड़ निवासी संजय कुशवाहा पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगा था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से सभी झांसी के जिला कारागार में निरुद्ध हैं। अदालत में इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। एक अक्तूबर को अदालत इस मुकदमे का फैसला सुनाने जा रही है। फैसले की तारीख नजदीक आने के साथ ही सभी आठों आरोपियों का व्यवहार एकदम बदल गया है। रात में वे न तो ठीक ढंग से सो रहे हैं और न ही भरपेट खाना खा रहे हैं। सभी के चेहरों पर उदासी छाई रहती है। आपस में व अन्य बंदियों से बातचीत भी वे नहीं कर रहे हैं। अदालत क्या फैसला देने वाली है, उन्हें इस बात की चिंता लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed