फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   poltry farm

‘दलितों’ को मिलेगी ‘दौलत’ की राह

Mon, 01 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
poltry farm
झांसी। अनुसूचित जाति के गरीब वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए पशुपालन विभाग उन्हें मिनी पॉल्ट्री फार्म खुलवाएगा। फार्म के लिए इन लोगों को एक रुपये भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। विभाग अपनी ओर से मुर्गी के बच्चों के साथ उन्हें पालने के सभी संसाधन मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग की बैकयार्ड कुक्कुट योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को दिलाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। पशुपालन विभाग ने अनुसूचित जाति के लोगों से मिनी पॉल्ट्री फार्म खोलने के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


आवेदनों की जांच के बाद विभाग ने चार सौ लोगों को योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। चुने गए सभी चार सौ लाभार्थियों को पचास-पचास मुर्गी के बच्चे दिए जाएंगे। चैब्रो बीड के यह मुर्गी के बच्चे चंडीगढ़ से मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्गी के बच्चों के साथ एक बैग मुर्गी राशन व आवश्यक दवाएं दी जाएंगी। साथ ही मुर्गी पालन के लिए शेड की व्यवस्था भी पशुपालन विभाग करेगा। सभी लाभार्थी चुने जा चुके हैं, जिन्हें शीघ्र ही योजना का लाभ दिया जाएगा।


इन ब्लॉकों में हैं इतने लाभार्थी
ब्लॉक लाभार्थी
चिरगांव-14
मोंठ-61
गुरसरांय-20
बंगरा-30
बबीना-163
मऊरानीपुर-112

शासन की इस योजना से जिले के चार सौ गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों को आच्छादित किया जा रहा है। समय-समय पर हमारे पशु चिकित्सक जाकर मुर्गियों की जांच करेंगे। उन्नत ब्रीड की मुर्गी होने के कारण यह देसी मुर्गी से अधिक अंडे देंगी। संभवत: फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में लाभार्थियों को मुर्गियां आवंटित कर दी जाएंगी।
- डॉ. सुधीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed