{"_id":"3979b3139e22b626a990f35be7d2ea2e","slug":"police-will-look-into-villages-choupal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में लगेगी पुलिस चौपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में लगेगी पुलिस चौपाल
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 May 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव- गांव चौपाल लगाने का निर्णय लिया है। चौपाल में पुलिस सामंजस्य से आपसी विवाद व रंजिशों को खत्म कराएगी, ताकि चुनाव निर्विवाद संपन्न हो सकें।
एसएसपी किरन एस ने बताया कि ग्रामीण अंचलों से रंजिश और आपसी विवाद के कई मामले सामने आ रहे हैं। भले ही पुलिस इन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है, लेकिन इन मामलों को गांवों में पुलिस चौपाल लगाकर निदान कराने का फैसला लिया गया है। चौपाल में पुलिस को अहम जानकारियां मिलेंगी। पंचायत चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।
पुलिस चौपाल से एक दिन पूर्व गांव में मुनादी कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण एक स्थान पर समय पर एकत्रित हो सकें। चौपाल में सीओ व थानेदारों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रधान, पूर्व प्रधान, लेखपाल, चौकीदारों को भी चौपाल में बुलाया जाएगा। चूंकि चौपाल में सभी ग्रामीण उपस्थित होगे जिसके चलते आने वाली शिकायतों का मौके पर ही सामंजस्य बैठाकर निदान कराया जा सकेगा। पुलिस चौपाल के माध्यम से गांवों में होने वाले अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।