फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police surveillance

पुलिस रहेगी गश्त पर, पल-पल पर रहेगी नजर

Sat, 21 Mar 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
police surveillance
पुलिस प्रशासन स्टेशन पर मुस्तैद रहा।
झांसी। जनता कर्फ्यू को लेकर पुलिस महकमे ने भी पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर नजर रखेगी। भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर रविवार को घरों से न निकल कर जनता कर्फ्यू की अपील की। इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। महानगर में अतिरिक्त पुलिस बल बढ़ाया गया है। चौराहों से लेकर मोहल्लोें में पुलिस की नजर रहेगी। खासकर मोहल्लों में भीड़ न जुट सके, इसके लिए पुलिस गश्त कर नजर रखेगी। मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल, रेलवे हॉस्पिटल समेत वे क्षेत्र जो आइसोलेशन क्षेत्र की जद में हैं, वहां भी पुलिस की पल-पल नजर रहेगी। इसके अलावा अतिसंवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की खास नजर रहेगी। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रोजाना की तरह पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेगी। अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। उन्होंने जनता कर्फ्यू वाले दिन लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनता कर्फ्यू वाले दिन थाने की गाड़ियां और यूपी 112 की गाड़ियों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक ये संदेश पहुंचाने का प्रयास करेंगे, जिससे जनता कर्फ्यू को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed