फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police stop for BSP

बसपाइयों को पुलिस ने रोका, कार्यालय पर दिया धरना

Wed, 09 Dec 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police stop for BSP
झांसी। कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने प्रदर्शन किया। बसपा नेताओं ने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह बसपा कार्यकर्ता मिशन कंपाउंड में इकट्ठा हुए। यहां से बंद के समर्थन में जुलूस की शक्ल में बाजारों की ओर आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें मिशन कंपाउंड में ही रोक लिया। यहां बसपाई सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस ने बसपाइयों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। वापस लौटकर बसपाइयों ने मिशन कंपाउंड स्थित अपने कार्यालय में ही धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र आर्या, पर्वत सिंह पाल, जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार, कृष्णपाल सिंह राजपूत, सीताराम कुशवाहा, नीरज अग्रवाल, संजय बाजपेयी, कल्लू पहलवान, डॉ. विनोद पिपरा, मदनलाल अहिरवार, रामबाबू चिरगईंया व सिद्धार्थ अहिरवार आदि मौजूद रहे।
आप कार्यकर्ताओं ने गांधी उद्यान में दिया धरना
झांसी। किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी उद्यान में धरना - प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने भारत बंद का समर्थन करते हुए किसानों के पक्ष में नारे लगाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, कैलाश कुशवाहा, अरशद खान, क्षेमेंद्र पांडेय, इं. आरके राव, अनिरुद्ध प्रताप सिंह व शफीक बख्श, हनीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन
झांसी। बहुजन क्रांति मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसके जरिये कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की। मोर्चा ने मांग करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान जो किसान मारे गए हैं उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर अशोक वर्मा समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग करते हुए आजाद समाज पार्टी ने भी राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर चंद्रदत्त गौतम, गौतम असईया, अनूप कुमार, नारायण दास, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed